Dal Vada Recipe


दाल वड़ा को मसाला दाल वड़ा, चना दाल वड़ा, परिपु वड़ा, परुप्पु वड़ा के नाम से भी जाना जाता है | दाल वड़ा को मलयालम में परिपु वड़ा और तमिल में परुप्पु वड़ा के नाम से भी जाना जाता है | 

Dal Vada | Masala Vada | Parippu Vada | दाल वड़ा रेसिपी

दाल वड़ा एक लोकप्रिय साउथ इंडियन टी टाइम स्नैक रेसिपी है | दाल वड़ा चना दाल से बनाया जाता है | दाल वड़ा एक स्ट्रीट फूड रेसिपी है | दाल वड़ा को आप नाश्ते में बना सकते हैं | सभी को काफी पसंद आने वाली रेसिपी है |

सुबह में आप कई तरह के नाश्ते बना सकते हैं जैसे कि मेदू वड़ा, दाल वड़ा, वड़ा पाव और साबूदाना वड़ा | दाल वड़ा और मेदू वड़ा दोनो भी मैदा से बनाया जाता है | यह दोनो रेसिपी साउथ  इंडियन की फेमस रेसिपी है | लेकिन आज कल सभी लोग यह रेसिपी काफी पसंद करते है | सभी लोग इसे नाश्ते में बनाते हैं | 

आज कल यह स्ट्रीट फूड बन गया है | जब आप पकौड़ा खा कर बोर हो गए हैं तो आप दाल वड़ा घर पर बनाएं सभी को काफी पसंद आएगा | दाल वड़ा बनाने के लिए काफी कम सामग्री की जरूरत लगती है और इसे बनाना काफी आसान है | परंपरागत रूप से दाल वड़ा को हरी चटनी और सांभर की चटनी के साथ सर्व किया जाता है | 

दाल वड़ा काफी चटपटे और कुरकुरे होते हैं | चटनी के साथ दाल वड़ा खाने में बहुत स्वादिष्ट  लगता है | दाल वड़ा अगर आप एक बार बनाकर खाएंगे तो बार बार बनाकर खाने का मन करेगा क्यूकी यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है | 

Table of contents:-

दाल वड़ा बनाने की विधि 

दाल वड़ा के साथ खाने वाली चटनी की रेसिपी 

दाल वड़ा में तड़का लगाने की विधि 

सामग्री:-

चना दाल - 1 कप 

सूखी लाल मिर्च - 2

दालचीनी - 1 इंच

अदरक - 1 इंच

हरी मिर्च - 2

लहसुन - 6 से 7 कली 

जीरा - 1 बड़ा चम्मच

सौंफ के बीज - 1 बड़ा चम्मच

करी पत्ते - 10 से 12

हींग - 1/4 छोटी चम्मच

बारीक कटा हुआ प्याज- 1

बारीक कटा हरा धनिया 

नमक स्वादानुसार 

चावल का आटा - 1 बड़ा चम्मच

तेल-(तलने के लिए तेल)


सामग्री चटनी के लिए:-


तेल - 1 बड़ा चम्मच

मोटा कटा हुआ टमाटर - 2

सूखी लाल मिर्च - 2

नमक स्वादानुसार 

चना दाल - 2 बड़ा चम्मच

नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच


सामग्री चटनी तड़का के लिए :-


तेल - छोटा चम्मच

सरसों के दाने - 1/2 छोटा चम्मच

हींग - 2 चुटकी 

करी पत्ते - 5 से 7


दाल वड़ा बनाने की विधि:-


• दाल वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप दाल वड़ा को रात भर के लिए बिगोकर रख दें |


•फिर आप ग्राइंडर जार लीजिए और उसमें डाले 2 सूखी लाल मिर्च,1 इन्च दालचीनी,1 इंच अदरक का टुकड़ा,2 हरी मिर्च,6 से 7 लहसुन की कलियां,1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच सौंफ,10 से 12 करी पत्ते,1/4 छोटा चम्मच हिंग  डालकर दर्दरा पीस ले |


•चना दाल पीसने के बाद इसमें डालें 1 प्याज बारिक कटा हुआ,2 बड़े चम्मच चना दाल भिगोई हुई,बारिक कट किया हुआ ताजा हरा धनिया,नमक स्वादानुसार,1 बड़ा चम्मच चावल का आटा,1 छोटा चम्मच गरम तेल डालकर हल्के हाथ से मिक्स कर ले |


•फिर हाथो में तेल लगा ले और थोड़ा थोड़ा हिस्सा लेकर छोटे छोटे बॉल्स बना ले और हल्का सा प्रेस कर ले और टिक्की का शेप दे |


• कड़ाही में तेल डाले | जैसे ही तेल गरम हो जाएगा तब इसमें डाले दाल वड़ा और गैस का फ्लेम स्लो मीडियम पर कर ले |


•धीमी मध्यम आंच पर आपको दोनों तरफ से इसे गोल्डन ब्राउन कर लेना है |


•जैसे ही ये गोल्डन ब्राउन हो जाएगा तब इसे एक थाली में निकाल ले |


दाल वड़ा के साथ खाने वाली चटनी की रेसिपी :-


•चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही में डाले 1 बड़ा चम्मच तेल |


•जैसे ही तेल गरम हो जाएगा तब इसमे डाले 1 प्याज मोटे तौर पर कट किया हुआ और इसे लगातार चलते हुए स्लो मीडियम फ्लेम पर हल्का सा ब्राउन कर ले |


•जब ये हल्का सा ब्राउन हो जाएगा तब इसमें डाले 4 सूखी लाल मिर्च और इसे भी प्याज के साथ गोल्डन ब्राउन कर ले |


•जब प्याज और  लाल मिर्च गोल्डन ब्राउन हो जाएगा तब इसमें डाले 2 टमाटर बारिक कट किया हुआ और नमक स्वादानुसार, 2 बड़ा चम्मच चना दाल डालकर मिक्स कर ले और टमाटर अच्छे से सॉफ्ट होने तक पक्का ले |


 •जैसे ही टमाटर सॉफ्ट हो जाएगा तब इसमे डाले नींबू का रस और अच्छे से मिक्स कर ले |


•गैस बंद कर दे और इसे एक प्लेट में निकाल के ठंडा कर ले |


•जब ये ठंडा हो जाएगा तब इसे मिक्सी में पीस ले |


दाल वड़ा में तड़का लगाने की विधि :-


•दाल वड़ा में तड़का लगाने के लिए आप लीजिए तड़कावाला पैन |


• फ़िर पैन में  1 छोटा चम्मच तेल |


• जैसे ही तेल गरम हो जाएगा तब इसमें डाले 1/2 छोटा चम्मच सरसों के बीज |


• जैसे ही सरसों के बीज चटक जाए तब इसमे डाले 5 से 6 करी पत्ते और चटनी के ऊपर दाल दे |


•चटनी बनकर तैयार है |


•इस चटनी को आप दाल वड़ा के साथ एन्जॉय करें |


•इसे आप मॉर्निंग में ब्रेकफास्ट के लिए बना सकते हैं | सभी को काफी पसंद आने वाली रेसिपी है |


• इस रेसिपी को आप एक बार घर पर जरूर ट्राई करें |


महत्वपूर्ण सुझाव:-


•दाल वड़ा दर्दरा ग्राइंड करे और थोडे से चना दाल आप बचा कर रहे | इस्से दाल वड़ा बहुत ही क्रिस्पी बनकर तैयार होगा |


• दाल वड़ा फ्राई करने के टाइम गैस का फ्लेम स्लो मीडियम पर राखे |


•इस्से दाल वड़ा बहुत ही जल्दी फ्राई हो जाएगा |


Q/A :-


•दाल वड़ा किससे बनता है ?

उत्तर:-दाल वड़ा चना दाल से बनाया जाता है |


•वड़ा किस प्रकार का भोजन है ?

उत्तर:- वड़ा दिलकश तले हुए स्नैक्स की एक श्रेणी है जो मूल रूप से दक्षिण भारत में पाई जाती है। 


•वड़ा क्रिस्पी क्यों नहीं होता ?

उत्तर:- अत्यधिक गर्म तेल में वड़े तलने से वड़े बाहर से भूरे हो जायेंगे लेकिन अंदर नहीं पकेंगे | साथ ही उन्हें मध्यम आंच पर कुरकुरा, सुनहरा और पकने तक तलें |


•क्या दाल वड़ा स्वास्थ्य के लिए अच्छा है?

उत्तर:-कोई दाल वड़ा स्वस्थ नहीं है क्योंकि यह एक गहरा तला हुआ भोजन है।

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने