रवा इडली बनाना सिखिए हिंदी में(Rava Idli)

     रवा इडली या सूजी इडली दक्षिण भारतीय राज्यक र्नाटक की एक विशेषता है जो अब पूरे भारत में लोकप्रिय है | रवा इडली को आप सांभर की चटनी या फिर नारील की चटनी के साथ परोस सकते है | रवा इडली छोटे से बड़े सभी बच्चों को पसंद आती है | रवा इडली खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और तुरंत बनकर  तैयार हो जाता है |

     अगर आप चावल की इडली बना रहे हैं तो बहुत समय लगता है और इसे आपको रात भर के लिए भीगोकर रखना पड़ता है और उसके बाद चावल को पीसना पड़ता है |चावल की इडली बनाने मे काफ़ी समय लगता है जब कि रवा इडली तुरंत बनकर तैयार हो जाती है | रवा इडली को आप सुबह के नाश्ते में बनाकर खा सकते है | मैसूर बोंडा भी कर्नाटक में लोग पिरिये वह इसे भी जरूर ट्राई करें


Rava Idli recipe

     जब आप का कभी इडली खाने का मन हो तो आप तुरंत रवा इडली बना सकते हैं | रवा इडली तुरंत बनकर तैयार हो जाता है और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है | रवा इडली को आपको ना तो रातभर के लिए भीगोकर रखना पड़ता है ना तो इसे पिसना पड़ता है | रवा इडली झटपट बनकर तैयार हो जाता है | Rava idli को आप डिनर या फिर लंच में भी बना सकते हैं | रवा इडली को आप रविवार को बनायें अपने पूरे परिवार के साथ इसका आनंद लें |

सामग्री की तालिका

  • महत्वपूर्ण सामग्री:
  • रवा इडली का बैटर बनाने की विधि 
  • रवा इडली में तड़का लगाने की विधि 
  • रवा इडली बनाने की विधि
  • महत्वपूर्ण सुझाव

1.महत्वपूर्ण सामग्री:

  • रवा
  • दही
  • धनिया 
  • करी पत्ते
  • अदरक
  • हरी मिर्च
  • नमक
  • सरसों के 
  • उड़द दाल
  • तेल 
Rava Idli recipe

 2.रवा इडली का बैटर बनाने की विधि: (Rava Idli)

  • रवा इडली का बैटर कैसे बनाते है | रवा इडली का बैटर बनाने के लिए आपको कटोरा लेना है और उसमें आपको १ कटोरी सूजी,१ काटोरी दही और पानी डालकर मिक्स कर लेना है | इसे हमने नाप कर लिया है और फिर आपको इसमे बारिक कट किया हुआ हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है | 
  • बैटर बनाने के लिए हमे १ कटोरी पानी लगा है | और इसे आपको १० मिनट के लिए ढक्कन लगाकर सेट होने के लिए रख देना है | 
  • १० मिनट बाद ढक्कन हटा कर एक बार आपको इसे अच्छी तरह से फ़ेट लेना है | 
  • बैटर की कंसिस्टेंसी आपको एसी रखनी है की वह एक साथ फ्लो मैं नहीं गिरना चाहिए रुक रुक कर गिरना चाहिये |

3.रवा इडली में तड़का लगाने की विधि:

 रवा इडली में तड़का कैसे लगाते है | रवा इडली में तड़का लगाने के लिए आपको तड़के वाला पेन लेना है | पेन आपको गैस पर रखना है और उसमे तेल डालना है जैसे ही तेल गरम हो जाएगा तब आपको उसमे उड़द की दाल, सरसों के दाने डालना है |
जब यह चटक जयेगा तब आपको उसमे करी पत्ता डालकर मिक्स कर लेना है | और तड़के को बैटर मे डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है | और आपको उसमें १/२ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है |

4.रवा इडली बनाने की विधि:

रवा इडली कैसे बनाते है | रवा इडली बनाने के लिए आपको तड़के वाला पेन लाना है | पेन को आपको गैस पर रखना है और उसमे आपको तेल डालकर गरम कर लेना है जैसे ही तेल गरम हो जाएगा तब आपको उसमे सरसों के दाने डालने है जब यह चटक जयेगा तब आपको उसमे करी पत्ता डालना है और इसमे बैटर डालकर 1 मिनट के लिए पका लेना है |
  जब यह एक साइड पक जयेगा तब आपको दुसरे साइड पलट लेना है | जब यह दोनो ओर से अच्छी तरह से पक जाएगा तब आपको इसे एक प्लेट में निकाल लेना है |
रवा इडली जो है वह बनकर तैयार हो चुका है इसे आप नारीयल की चटनी या फिर सांभर की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं |

5.महत्वपूर्ण सुझाव :-

  • बैटर की कंसिस्टेंसी आपको जादा पतली नहीं करनी है |
  • जब आप इडली बना रहे हैं तब आपको उसमे बेकिंग सोडा डालना है |
  • एक बात का और आपको ध्यान देना है जब कभी आप इडली के लिये बैटर तैयार कर रहे हो तो जो सामग्री अपने लिया है उसे नाप कर लेना है |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने