पोहा और ब्रेड मेदु वड़ा एक आसान और सरल दक्षिण भारतीय नाश्ता है जिसे सैंडविच ब्रेड स्लाइस और पोहा के साथ बनाया जाता है | मेदु वड़ा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है | इसे आप सुबह और शाम के नास्ते में बना सकते हो | ये नास्ता सभी को बहुत ही पसंद आएगा | इसे आप उड़द दाल से भी बना सकते  हो | इसके लिए आपको उड़द दाल को भिगोकर ३ घंटे के लिए रखना पड़ता है |

फिर आपको इसे मिक्सी मे ग्राइंड करना पड़ता है | अगर आप उड़द की दाल से मेदु वड़ा बना रहे हो तो काफ़ी समय लग जाता है | सैंडविच ब्रेड और पोहा से भी मेदु वड़ा बना सकते हो | ये तुरंत बनकर तैयार हो जाता है | जब कभी भी आपका मेदु वड़ा खाने का मन करे तो आप बहुत आसानी से इसे घर पर बना सकते हो | ये बहुत ही अच्छा चाय के समय का नाश्ता है

poha and bread Medu Vada

जब कभी भी आप उड़द दाल भिगोना भूल जाए तब आप ब्रेड और पोहा से बनाए मेदु वड़ा जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और चटपट बनकर तैयार हो जाता है | यह बहुत ही क्रिस्पी बनकर तैयार हो जाता है | इसे आप नारियल की चटनी या फिर सांभर की चटनी के साथ परोसें |

मेदु वड़ा को आप कभी भी घर पर बनाकर खा सकते हो | यह नास्ता सभी को बहुत ही पसंद आएगा | तो आप इसे एक बार घर पर जरूर ट्राई करें और अपने पूरे परिवार के साथ इसका आनंद लें
|

poha and bread Medu Vada

सामग्री की तालिका:

  • महत्वपूर्ण सामग्री
  • पोहा और ब्रेड मेदु वड़ा का बैटर बनाने की विधि 
  • पोहा और ब्रेड मेदु वड़ा बनाने की विधि
  • नारियल की चटनी बनाने की विधि
  • चटनी मे तड़का लगाने की विधि


महत्वपूर्ण सामग्री:-

  • पोहा
  • प्याज
  •  ब्रेड
  • जीरा
  • लाल मिर्च पाउडर
  • करी पत्ता
  • धनिए के पत्ते
  • नमक
  • बेकिंग सोडा


चटनी के लिए सामग्री:-

  • मूंगफली
  • भुना हुआ चना
  • हरी मिर्च
  • लहसुन
  • नमक
  • धनिए के पत्ते
  • दही


मेदु वड़ा का बैटर बनाने की विधि :-

 मेदु वड़ा का बैटर कैसे बनाते है |पोहा और ब्रेड मेदु वड़ा का बैटर बनाने के लिए आपको मिक्सी जार लेना है और उसमे ब्रेड तोड़कर डालना है | फिर इसे पीस लेना है |

आपको मिक्सिंग बाउल मे पोहा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है जिसे हमने भिगोकर रखा था |अभी आपको इसमे ब्रेड क्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है और बाइंडिंग तैयार करना है |

अभी आपको इसमे नमक, बारिक कट किया हुआ प्याज, जीरा,लाल मिर्च पाउडर,करी पत्ता कट करके डालिये,धनिए के पत्ते और आपको अच्छी तरह से मिक्स करना है और नरम आटा तैयार करना है | फिर इसमे १ छोटी चम्मच  बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले |


पोहा और ब्रेड मेदु वड़ा बनाने की विधि:-

 पोहा और ब्रेड मेदु वड़ा कैसे बनाते है | मेदु वड़ा बनाने के लिए आपको हाथो मे तेल लगाना है | आपको आटे मे से छोटा सा हिस्सा लेकर छोटा सा बॉल्स बना लेना है और फिर  हाथो से अच्छी तरह से प्रेस करना है और बीच में से छोटा सा होल करना है |

बाकी का भी मेदु वड़ा आपको इसी तरह से बनाकर तैयार करना है |कड़ाही को गैस पर रखना है और उसमे तेल डालकर  गरम कर लेना  है | जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाए तब आपको एक एक कर के पूरे मेदु वड़ा फ्राई करना है और दोनो बाजू से अच्छी तरह से  गोल्डन ब्राउन कर ले |

जब ये दोनो बाजू से गोल्डन ब्राउन हो जाएगा तब इसे हम एक प्लेट में निकाल ले | मेदु वड़ा बना कर तैयार ज |


नारियल की चटनी बनाने की विधि:-

नारियल की चटनी कैसे बनाते है | नारियल की चटनी बना ने के लिए आपको मिक्सी जार लेना हो और उसमें आपको भुनी हुई मूंगफली, हरी मिर्च, लहसुन,नमक, दही डालकर दर दरा पीस लेना है |

पीस लेने के बाद आपको इसे एक कटोरी में निकाल लेना है |


चटनी मे तड़का लगाने की विधि:-

चटनी मे तड़का कैसे लगाते है | चटनी मे तड़का लगाने के लिए आपको तड़के वाला पेन गैस पर रखना है और उसमे तेल  डालकर अच्छी तरह से गरम कर लेना है | जब तेल गरम हो जाएगा तब आपको इसमे सरसों के दाने डालना है जैसे ही सरसों के बीज चटक जाए तब आपको इसमे करी पत्ता डालना है और गैस बंद कर देना है |

जो चटनी अपने कटोरी में निकाला था उसमे आपको तड़का लगाना है और अच्छी तरह से मिक्स कर लेना  है |

नारियल की चटनी बनकर तैयार है परोसने के लिए |

पोहा और ब्रेड मेदु वड़ा बनाने की विधि(poha and bread Medu Vada)

महत्वपूर्ण सुझाव:-

  •  पोहा और ब्रेड मेदु वड़ा बनाने के लिए आप कभी भी खट्टा दही ले इसे आपके वड़े जो है  बहुत ही स्वादिष्ट बनकर तैयार होंगे |
  • अगर आप फूला हुआ वड़ा खाना चाहते हैं तो आप बेकिंग सोडा डालें |
  • आप चाहे तो प्याज, जीरा को स्क्रिप कर सकते हैं | 
  • आप मेदु वड़ा साधा भी बना सकते हैं |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने