पानी पुरी भारत का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है | पानी पुरी को गोलगप्पे, पुचका के नाम से भी जाना जाता है | पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह मे पानी आने लगता है | आप चाहे तो इसे घर पर या फिर बाजार से खा सकते हैं | पानी पूरी बनाना बहुत ही आसन होता है | आज कल लोग शादी में भी पानी पूरी रखते है स्टार्टर्स के रूप में |
     पानी पूरी हर उम्र के लोगो को बहुत पसंद आती है | जब कभी भी आपका पानी पूरी खाने का मन करे तो आप बहुत आसानी से घर पर बना के खा सकते हैं | पानी पुरी बनाने के लिए जो चीज चाहिए वो है कुरकुरी पूरी और स्टफिंग के लिये उबले आलू और रगड़ा लगता है |
 

pani puri recipe


     तीखा पानी बनाने के लिए आपको चाहिये पुदीना के पत्ते और मीठा पानी बनाने के लिए आपको चाहिये इमली | पानी के और भी कई रूप हैं जैसे पुदीना का पानी,लहसुन का पानी, जलजीरा का पानी और भी बहुत सारे फ्लेवर उपलब्ध है पानी के मार्केट में | रेसिपी को आपकी पसंद के अनुसार संशोधित किया जा सकता है|   
गोलगप्पे बनाने के लिए पूरी आप मार्केट से या फिर घर पर भी बना सकते हो | आप चाहे तो गोलगप्पे आटे से या फिर सूजी से भी बना सकते हो | आज कल रेडीमेड गोलगप्पे भी आते हैं आपको केवल तेल मे फ्राई करना पड़ता है |

सामग्री की तालिका:

  • पानी पूरी का तीखा पानी बनाने की विधि
  • पानी पूरी का स्टफिंग बनाने की विधि
  • पानी पूरी का पूरी फ्राई करने की विधि
  • पानी पूरी बनाने की विधि 

1.महत्वपूर्ण सामग्री:

  • पानी पुरी का पापड़
  • सफेद मटर
  • हल्दी पाउडर
  • नमक
  • काला नमक
  • जलजीरा
  • जीरा पाउडर
  • धनिए के पत्ते
  • पुदीने की पत्तियां

2.पानी पूरी का तीखा पानी बनाने की विधि:

  • पानी पूरी का तीखा पानी कैसे बनाते है | पानी पूरी का तीखा पानी बनाने के लिए आपको ग्राइंडर जार लेना है और उसमे आपको हरा धनिया, पुदीना, अदरक, हरी मिर्च, नमक और काला नमक डालकर पीस लेना है |
  • आपको एक पतिला मे पीसा हुआ चटनी डालना है और उसमे आपको ठंडा पानी डालना है | पानी आप अपने अनुसार कम या जादा कर सकते हो | पानी डालने के बाद आपको इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है | 
  • फ़िर आपको इसमे जीरा पाउडर और जलजीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है |
  • पानी पूरी के लिए तीखा पानी बनकर तैयार है |
  • पानी पूरी का स्टफिंग बनाने की विधि:
  • पानी पूरी का स्टफिंग बनाना सिखिए हिंदी में (Pani puri )
  • पानी पूरी का स्टफिंग कैसे बनाते है | पानी पूरी का स्टफिंग बनाने के लिए आपको 1 किलो सफेद मटर लेना है और आपको इसे 4 से 5 घंटे के लिये भिगोकर रखना है | 
  • 5 घंटे बाद आपको कुकर में भिगोये हुए मटर को डालना है और उसमे आपको ३ गिलास पानी, हल्दी पाउडर, नमक डालकर ५ से ६ सीटी आने तक पका लेना है |
  • पानी पूरी का स्टफिंग जो है वह बनकर तैयार हो चुका है |
  • पानी पूरी का पूरी फ्राई करने की विधि:-
  • पानी पूरी का पूरी फ्राई करना सिखिए हिंदी में (Pani puri)
  • पानी पूरी का पूरी कैसे फ्राई करते है | पानी पूरी का पूरी फ्राई करने के लिए आपको कड़ाही गैस पर रखना है फिर आपको उसमे तेल डालकर गरम कर लेना है जब आपका तेल गरम हो जाएगा तब आपको गैस का लौ धीमी मध्यम लौ पर कर लेना है अब आपको पूरी डालकर फ्राई करना है | एसे ही आपको दोनो बाजू से अच्छी तरह से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है |
  • जब यह फ्राई हो जाएगा तब आपको इसे एक प्लेट में निकाल लेना है |


3.पानी पूरी बनाने की विधि:


  • पानी पूरी बनाना सिखिए हिंदी में (Pani puri)
  • पानी पूरी कैसे बनाते है | पानी पूरी बनाने के लिए आपको 
  • पुरी लेनी है |और सभी पुरी मे एक छोटा सा होल करना है |
  • फिर आपको उसमे रगड़ा डालना है |
  • थोडी मीठी चटनी डालना है |
  • बारिक कट किया हुआ टमाटर और प्याज डालना है |
  • तीखा पुदीने के पानी में पूरी को डुबोकर रखे |
  • नरम होने से पहले ही आप इसे खा ले |
  • पानी पुरी जो है वह बनकर तैयार हो चुका है इसे आप अपने पूरे परिवार के साथ इसका आनंद लें |

4.महत्वपूर्ण सुझाव :-

  • पानी पूरी का पूरी आप चाहे तो गेहूं का आटा और मैदा से भी बना सकते है |
  • पानी पूरी का पूरी के लिए आपको आटा जादा ढीला नहीं करना है |
  • आप पुरी बनाने के लिए आटा लगाते हो उसी तरह लगाना है |
  • आटे की गोली को आप मलमल के कपडे से ढक दे ताकी वह सुख न जाए |
  • पुरियो को समान रूप से बेलना है | अगर पुरी बिच में से मोटी या पटली हो जाए तो भी आपकी पुरी जो है वह नहीं फुलेगी |
  • पुरी तलने के बाद आपको पुरी जो है वह पूरी तरह से ठंडा कर लेना है |उसके बाद ही आप इसे स्टोर करे नहीं तो पुरी जो है वह नरम हो जाएगा |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने