आलू पराठा एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है | यह एक नाश्ता व्यंजन है जो पंजाब क्षेत्र से उत्पन्न हुआ है | यह साबुत गेहूं के आटे, मसले हुए आलू, मसालों से बनाया जाता है | आलू का पराठा भारतीय व्यंजनों में सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट नाश्ते में से एक है |आलू का पराठा छोटे से बड़े सभी बच्चों को बहुत ही पसंद आता है |

 इसे आप सुबह के नस्ते में बनाकर खा सकते हो | आलू का पराठा बनाना बहुत ही आसान है | इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हो | आलू का पराठा बहुत ही हेल्दी होता है |इसे आप लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं | आलू का पराठा आप दही, सॉस या फ़िर शेज़वान चटनी के साथ परोसे | 

aloo paratha recipe

पराठे तो आप कहीं तराह के बना सकते  है|जैसे की मोली के पराठे ,गोभी के पराठे ,मेंथी के पराठे, लच्छा पराठा,कीमा पराठा, पालक पनीर पराठा,ब्रोकोली पराठा,आलू के पराठे|
पर इनमे से आलू के पराठे जादा ही स्वादिष्ट और सेहतमंद होते है|आलू के पराठे आज कल इंडियन रेस्टोरेंट और  ढाबा में भी सर्व किया जाता है|

सामग्री:-

  • आलू
  • धनिए के पत्ते
  • नमक
  • कलौंजी मसाला
  • करी पत्ता
  • हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट
  • तेल

आलू का पराठा बनाने की विधि:

आलू का पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले स्टफिंग तैयार करना है | स्टफिंग तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले आलू को उबाल लेना है| उबालने के बाद आपको आलू को छील लेना है| छीलने के बाद आपको आलू को अच्छी तरह से मसल लेना है| फिर आपको बाउल मे मसला हुआ आलू डालना है,कलौंजी मसाला,धनिया पत्ती और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करना हैै| 
फिर आपको कड़ाही गैस पर रखना है और उसमे तेल डालकर अच्छी तरह से गरम कर लेना है जैसे ही तेल गरम हो जाए तो आपको उसमें सरसों डालना है | जैसे ही सरसों के बीज चटक जाए तब आपको उसमे करी पत्ता, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट  डालकर १ सेकंड के लिए सौते करना है| फिर आप को इसमे मसला हुआ आलू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है और २ से ३ मिनट के लिए  लगातार चलाते हुए पक्का लेना है|
२ से ३ मिनट के बाद आपको स्टफिंग एक प्लेट में निकाल लेना है और इसे पूरी तरह से ठंडा कर लेना है|
आपको एक बाउल मे २ कटोरी गेहूं का आटा, १/४ छोटा  चम्मच नमक, १ छोटा चम्मच तेल और पानी डालकर  अच्छी तरह से मसल मसल कर नरम आटा लगाकर तैयार करना है|
अब आप को आटे के छोटे छोटे बॉल्स बना लेने है और एक बॉल्स को उठाकर आपको पूरी की तरह बेलना है फिर आपको उसमे  2 चम्मच स्टफिंग भरना है  परांठे को चारों ओर से उठाकर  बन्द कर ले  2 उंगलियों से दबाकर चपटा कर ले  उसे बेलन की सहायता से हल्का दबाते हुये रोटी की तरह आपको हलके हाथो से बेलना है|
फिर आपको तवा गैस पर रखना है और अच्छी तरह से गरम कर लेना  है जैसे ही तवा गरम हो जाएगा तब आपको  बेले हुये पराठे डालकर सेक लेना है जब यह एक तरफ सिख जाएगा तब आप को तेल लगाकर  दुसरी बाजू पलट लेना है| दोनो बाजू से आप अच्छी तरह से सेक ले|
Aloo paratha बनकर तैयार  है | इसे आप दही,आचार के साथ परोसें|


महत्वपूर्ण सुझाव:-

  • आलू को आपको अच्छी तरह से मैश करना है| 
  • अगर आलू अच्छी तरह से मैश नहीं हुआ है तो पराठा बनाने के समय वह टुट सकता है|
  • आलू को पूरी तरह से ठंडा कर ले|
  • अगर आलू पूरी तरह ठंडा नहीं हुआ है तो भी पराठा जो है वह नहीं बन पाता है और टूटने लगता है|
  • आप चाहे तो घी या फिर तेल भी इस्तेमाल कर सकते है  पराठा बनाने के लिए|
  • नए आलू का पराठा अच्छा नहीं बनता है | नए आलू में बहुत पानी  होता है|
  • आप कभी भी पराठा जूने आलू का बनाये|
  • अगर आप पहली बार पराठा बना रहे हो तो स्टफिंग में नमक नहीं डाले| पराठा बनाने के समय नमक डाले|

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने