Burger recipe खाना सभी को काफी अच्छा लगता है | veggie burger कई प्रकार के होते हैं | जैसे की veg chesse burger,veggie burger recipe, vegetarian burger with mixed vegetables,aloo tikki burger,tawa veg burger paratha |

burger Recipe in Hindi

इसे बनाने के लिए बहुत ही कम सामग्री की जरुरत लगती है | जो की हर किसी के घरो में उपलब्ध होती है | आप बहुत आसानी से burger घर पर बना सकते हैं | यह एक easy burger recipe है | इसे बनाना काफी आसान है |

 इसे बनाने के लिए आपको चाहिए बर्गर बन, उबले आलू,उबली हुई गाजर, उबले हरे मटर,पनीर, अदरक लहसुन का पेस्ट,लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर,हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया,ब्रेड क्रम्ब्स, मैदा,मक्के का आटा,काली मिर्च पाउडर,नमक, पनीर का टुकड़ा,सलाद पत्ता,प्याज, टमाटर, चाट मसाला,मक्खन,मेयोनेज़,टमाटर केचप,लाल मिर्च की चटनी, लाल मिर्च पाउडर | 

vegetarian burger recipe काफी हेल्दी होते हैं क्यूकी इसमे सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है |   सब्ज़ियाँ फाइबर और विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिज प्रदान करते हैं |

Burger ingredients list:-

  • बर्गर बन - 2
  • उबले आलू -2
  • उबली हुई गाजर - 1
  • उबले हरे मटर - 1/2 cup
  • पनीर - 100gm
  • अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 tsp
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 tsp
  • गरम मसाला पाउडर - 1/2 tsp
  • हरी मिर्च - 1
  • प्याज - 1/2 cup
  • हरा धनिया 
  • ब्रेड क्रम्ब्स - 1/4 cup
  • मैदा - 2 tsp
  • मक्के का आटा - 2 tsp
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 tsp
  • नमक
  • पनीर का टुकड़ा
  • सलाद पत्ता
  • प्याज
  • टमाटर
  • चाट मसाला
  • मक्खन - 2 tsp
  • मेयोनेज़ - 2 tsp
  • टमाटर केचप - 1 tsp
  • लाल मिर्च की चटनी - 1/2 tsp
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 tsp

Aloo tikki burger recipe in hindi :-

• aloo tikki burger बनाने के लिए 2 आलू ,1 गाजर और 1/2 कप मटर उबाल ले |

•उबालने के बाद आलू, गाजर और  मटर को मैश कर ले |

•फ़िर इसमे डाले 100 ग्राम पनीर और इसे भी अच्छी तरह मिक्स कर ले |

•फ़िर इसमे डाले 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट,1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,नमक स्वादानुसार, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर,बारिक कट किया हुआ हरी मिर्च,बारिक कट किया हुआ हुआ 1/2 कप प्याज़,बारिक कट किया हुआ हरा धनिया और 1/4 कप ब्रेड क्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले |

• मिक्स करने के बाद थोड़ा सा मिश्रण हाथो में ले और Patties बना कर देखे |

• अगर पैटी ठीक से नहीं बन रही है तो उसमे थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब्स डाल दे और अच्छे से मिक्स कर ले |

•हाथो में तेल लगा ले और थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर पैटी बना ले |

•पैटी बनाने के बाद बैटर तैयार कर ले | पैटीज को कोट करने के लिए | 

• Batter तैयार करने के लिए कटोरी में डालिये 2 छोटी चम्मच मैदा, 2 छोटी चम्मच मक्के का आटा,1/4 काली मिर्च पाउडर,1/2 छोटा चम्मच नमक और 1/4 पानी डालकर गढ़ा बैटर तैयार कर ले |

• बैटर तैयार होने के बाद पैटीज को बैटर में डुबो दे | फिर इसे ब्रेड क्रम्ब्स से कोट कर ले | 

•कोट करने के बाद इसे फ्राई कर ले |

• फ्राई करने के लिए कड़ाही में तेल डालकर गरम कर ले |

• जब तेल गरम हो जाएगा तब tikki फ्राई कर ले | फ्राई करने के लिए गैस का आंच धीमी मध्यम पर कर ले और इसे दोनो साइड से गोल्डन ब्राउन कर ले |

• गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे 1 प्लेट में निकल ले |

Burger sauce recipe in hindi:-

• Burger sauce बनाने के लिए बाउल में डाले  2 चम्मच मेयोनेज़, 1 चम्मच टमाटर केचप,1/2 चम्मच लाल मिर्च की चटनी और 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर  डालकर   मिक्स कर ले |

• बर्गर सॉस तैयार है |

How to make burger at home in hindi:-

•अभी हम बर्गर बन्स को सेख लेते हैं |

• तवे पर बटर डाले और बर्गर बन्स को दोनो बाजू से सेख ले  |

बर्गर बन्स में डाले लेट्यूस के पत्ते,आलू टिक्की,प्याज, टमाटर,चाट मसाला,चीज़ स्लाइस और दुसरे बन्स पर बर्गर सॉस लगा दे |

•McDonald style veg burger बनकर तैयार है |

• बर्गर बनाने के लिए 30 मिनट का समय लगता है |

महत्वपूर्ण सुझाव:-

•बर्गर बन्स सेखना वैकल्पिक है |

•अगर aloo tikki ठीक से नहीं बन रही है तो उसमे थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब्स डाल दे और अच्छे से मिक्स कर ले | फ़िर आलू टिक्की ठीक से बन जयेगा |

•आलू टिक्की को बैटर और ब्रेड क्रम्ब्स में दो बार कोट करना है | दो बार कोट करने से तेल कम एब्सॉर्ब करेगा फ्राई करने के समय | 

• फ्राई करने के टाइम गैस का फ्लेम स्लो मीडियम पर रखना है |

• अगर आप हाई फ्लेम पर आलू टिक्की को फ्राई करोगे तो आलू टिक्की जल्दी से गोल्डन ब्राउन हो जाएगा | क्यूकी हमने ब्रेड क्रम्ब्स से कोट किया है जिससे उपर की लेयर जल्दी ब्राउन हो जाएगा |

QNA:-

1.वेजी बर्गर में मुख्य सामग्री क्या है ?

उत्तर:-वेजी बर्गर बीन्स, विशेष रूप से सोयाबीन और टोफू, नट्स, अनाज, बीज या कवक जैसे मशरूम या माइकोप्रोटीन जैसी सामग्री से बनाया जाता है।

2.बर्गर में कौन सी सब्जियां जाती हैं ?

उत्तर:- टमाटर, मशरूम, खीरा, पत्ता सलाद, पालक, केल, चार्ड, अरुगुला, मिर्च, प्याज, स्क्वैश, मक्का, बैंगन, आर्टिचोक, स्प्राउट्स और तुरई  जैसी सब्जियां प्रयोग की जाती है बर्गर बनाने के लिए |

3.तुम कैसे बनाते हो best veggies burgers?

उत्तर :- कड़ाही में डाले 1 छोटा चम्मच तेल | जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तब पट्टी डालकर दोनो साइड से गोल्डन ब्राउन कर ले | अगर पलटते समय कोई भी टुकड़ा किनारे से गिरता है, तो उन्हें वापस पैटी के किनारों में दबाएं |

4.वेजी बर्गर को एक साथ क्या रखता है ?

उत्तर:-आटा या ओट्स मिलाने से बर्गर अंडे का उपयोग किए बिना एक साथ चिपक सकते हैं |

5.क्या वेजी बर्गर सेहतमंद है ?

उत्तर:- वेजी बर्गर हेल्दी है क्यूकी इसमे जो सामग्री इस्तमाल हुए हैं वो फाइबर और विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिज प्रदान करते हैं |

6.बर्गर में किस पत्ते का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर:- बर्गर में लेटस के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है |

7.बर्गर में किस सॉस का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर:-वेज मेयोनेज़ बर्गर सॉस का इस्तेमाल किया जाता है |

8.ब्रेड क्रम्ब्स की जगह क्या इस्तेमाल कर सकते हैं ?

उत्तर:-आप ब्रेड क्रम्ब्स की जगह ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं |

9. बर्गर कैसे बेक करें ?

उत्तर:- चिकन बर्गर और टर्की बर्गर के लिए 350°F पर लगभग 20 मिनट तक और पार्टियों के आंतरिक तापमान 165°F तक पहुंचने तक बेक करें |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने