पंजाब की पसन्दीदा  दाल मखनी  सभी को  पसन्द आती है |दाल मखनी खाने में बहुत ही  स्वादिष्ट होता है और  इसे आप कम सामग्री से बना सकते हो | दाल मखनी का नाम सुनते ही मुंह मे पानी आने लगता है | दाल मखनी की सामग्री सभी के घरो मे उपलब्ध होती है | दाल मखनी तो पंजाबी डिश  है,   लेकिन आज कल रेस्टोरेंट  और  ढाबा मे भी परोसा जाता  है | दाल मखनी छोटे से बड़े सभी  बच्चों को पसंद आती है |


Dal-makhani recipe


दाल मखनी आप आसानी से घर पर बना  सकते हो | बहुत लोगो को लगता है, की दाल मखनी बनाना  बहुत कठिन होता है |लेकिन ये बिलकुल गलत है ये बहुत आसानी से घर पर बनाया जा सकता है | दाल मखनी को आप कभी भी लंच या फिर डिनर में बना सकते हो | दाल मखनी साबुत उड़द की दाल,राजमा, मक्खन और मसालों से बना एक क्लासिक भारतीय व्यंजन है | दाल मखनी को आप घर पर बनाये और इसका आनंद ले | दाल मखनी को बनाने मे थोडा जादा  समय लगता है,लेकिन खाने मे बहुत अच्छा लगता है |दाल मखनी में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है |  


सामग्री की तालिका

  • महत्वपूर्ण सामग्री:
  • दाल मखनी बना ने की विधि
  • दाल मखनी में तड़का लगाने की विधि

महत्वपूर्ण सामग्री:

  • साबुत उड़द की दाल
  • राजमा
  • नमक
  • टमाटर 
  • मक्खन 
  • जीरा
  • प्याज 
  • अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • हरी मिर्च
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • गरम मसाला
  • धनिया  पाउडर      
  • हरा धनिया 

दाल मखनी बनाने की विधि: 


  • दाल मखनी कैसे बनाते है | दाल मखनी बनाने के लिए आपको उड़द की दाल और राजमा को रात भर के लिए बिगोकर रखना होगा , ताकी ये अच्छी तरह से तरह से फुल जाए |
  • सुबह मे आपको इसे कुकर में डालना  है ,और नमक   डालकर ६ सीटी आने तक पका लेना है |
  • आपको कड़ाही गैस पर रखना है, और उसमे मक्खन  डालकर पिघला  लेना है  | 
  • जैसे ही  मक्खन पिघल  जाएगा आपको उसमे जीरा डालना है और १ सेकंड के लिए पाक लेना है |
  • उसके बाद आपको इसमे बरिक कट किया हुआ प्याज डालकर लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन कर लेना है|
  • जब ये  गोल्डन ब्राउन हो जाएगा तब आपको इसमे लहसुन अदरक का पेस्ट,हरी मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  डालकर  अच्छी तरह  से मिक्स कर लेना है |
  • फिर आपको इसमे टमाटर  की प्यूरी, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह  से मिक्स कर लेना है ,और ५ मिनट के लिये धीमी मध्यम आंच पर पका लेना है |
  • ५ मिनट बाद आप देखेंगे की मसाला जो है वह  अच्छी  तरह से  पक चुका है |
  • फ़िर आपको उसमे  उबाला हुआ दाल  डालकर  आछी तरह से मिक्स कर लेना है , और 5 मिनट के लिए धीमी मध्यम आंच पर पका लेना है |
  • 5 मिनट बाद आप को गैस  बंद कर देना है और इसमे बारिक कट किया हुआ हरा धनिया डालकर  अच्छी तरह से मिक्स करना है |
  • दाल मखनी में तड़का लगाने की विधि:-
  • तड़का लगाने के  लिए  आपको तड़के वाला पैन लेना है |
  • और उसमे मक्खन डालकर पिघला लेना है  |
  • जैसे  ही  मक्खन पिघल जाएगा आपको उसमे कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालना है ,और अच्छी तरह से  मिक्स कर लेना है |
  • दाल मखनी जो है  वह बनकर तैयार हो चुका है | इसका आनंद आप अपने पूरे  परिवार के साथ ले सकते हैं |


महत्वपूर्ण सुझाव:-

  • आप  दाल मखनी में दही या फिर मलाई  डाल सकते हो |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने