मखाना के लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं | लड्डू तो आप कहीं तरह के बना सकते हैं जैसे बेसन के लड्डू, सूजी के लड्डू, तिल गुड के लड्डू,मखाना के लड्डू, मेथी सोंठ के लाडू | लेकिन मखाना के लड्डू खाने में जादा ही स्वादिष्ट लगते हैं  | फूल मखाना प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का बहुत अच्छा स्रोत है |


Makhana ke laddu recipe


मखाना के लड्डू आप मखाना, सूखे मेवे और गुड़ से बना सकते हैं | मखाना के लड्डू बहुत आसानी से घर पर बनकर तैयार हो जाता है और सभी को बहुत ही पसंद आता है | इसे आप दिवाली मे बना सकते हो | घर पर सभी को बहुत ही पसंद आएगा | जब आप का कभी लड्डू खाने का मन करे तो आप मखाना के लड्डू बना सकते हो | 

इसे बनाने के लिये जादा सामग्री नहीं लगती है | इसे आप १० दिन के लिए स्टोर करके रख सकते हैं | मखाना के लड्डू जल्दी से बनकर तैयार हो जाता है | मखाना के लड्डू आप घर पर जरूर ट्राई करें और अपने पूरे परिवार के साथ इसका आनंद ले | 


सामग्री:-

  • मखाना
  • गुड़
  • सूखा नारियल
  • किशमिश
  • बादाम
  • काजू
  • इलायची पाउडर

Makhana ke laddu recipe


मखाना के लड्डू बनाने की विधि:


मखाना के लड्डू बनाने के लिए आपको सबसे पहले कड़ाही गैस पर रखना है और उसमे २ चम्मच देसी घी डालना जैसे ही घी पिघल जाएगा तब आपको उसमे बादाम, काजू डालकर रोस्ट कर ले जब ये रोस्ट हो जाएगा तब आप इसे एक प्लेट में निकाल ले और मिक्सी जार में डालकर सूखे मेवे को दर दरा पीस ले |

मखाने को भी आप लगातार चलते हुए रोस्ट कर ले ताकी ये क्रिस्पी हो जाए | जैसे ही ये क्रिस्पी हो जाएगा तब आप इसे एक प्लेट में निकाल ले और मिक्सी जार में डालकर दर दरा पीस ले |

आपको कड़ाही लेना है और उसमे १ चम्मच देसी घी डालना है और उसके बाद आपको इसमे गुड़ डालकर लगातार चलाते हुए गुड को पिघलाना है |

जैसे ही गुड पिघल जाएगा तब आप इसमे इलायची का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले | फिर आपको इसमे दर दरा पीसा हुआ मखाना और सूखे मेवे,किशमिश डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले | 

गैस बंद कर दे | गैस बंद करने के बाद आपको इसमे नारियल का बुरादा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है |

 अभी आपको अपने हाथों की सहायता से छोटे या बड़े आकार के लड्डू बनाकर तैयार करना है |


महत्वपूर्ण सुझाव :-


  1. आपको मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा नहीं करना है |
  2. आप चाहे तो इलाची पाउडर डाल सकते हो |
  3. गुड को केवल पिघलाना  है १ तार २ तार नहीं बनाना है |
  4. सूखे मेवे को दर दरा पीस ले | आपको पूरी तरह से पाउडर नहीं करना है |
  5. अगर मिश्रण ठंडा हो गया और  लड्डू नहीं बन पा रहे है तो आप इसे गैस पर रख दे और मिश्रण को गरम कर ले तो आप आसानी से लड्डू बना सकते हो |
  6. ड्राई फ्रूट्स आप अपनी पसंद से इस्तमाल कर सकते हो लड्डू बनाने के लिए |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने