Dhokla recipe गुजरात की प्रसिद्ध और पारंपरिक डिश है | बेसन का ढोकला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है | आज कल सभी लोग अपने घरो में बहुत ही आसनी से बना सकते है | इसे भाप में पकाने के कारण तेल कम लगता है | ढोकला तो आप कहीं तरह के बना सकते हो जैसे की रवा ढोकला, बेसन ढोकला,खमन ढोकला,खट्टा ढोकला,मूंग दाल ढोकला, सैंडविच ढोकला और आम ढोकला | 

khaman dhokla recipe in hindi छोटे से बड़े सभी बच्चों को पसंद आती है | इसे आप छोटे बच्चों के टिफिन बॉक्स में पैक करके दे सकते हो और आप चाहे तो नास्ते में भी बना सकते हो | बेसन का ढोकला आप कभी भी बनाकर खा सकते है | यह बहुत आसनी से और कम सामग्री में बनकर तैयार हो जाता है |


Besan ke dhokla recipe


यह रेसिपी मीठे और खट्टे स्वाद का मेल है | जिसे आम तौर पर नाश्ते के रूप में परोसा जाता है | लेकिन इसे सुबह के नाश्ते के रूप में भी परोसा जा सकता है | बेसन का ढोकला बनाने के लिए जो सामग्री लगती है वो सभी के घरो में उपलब्ध होती है |


सामग्री की तालिका

  1. महत्वपूर्ण सामग्री
  2. बेसन का ढोकला बनाने की विधि
  3. बेसन के ढोकले में तड़का लगाने की विधि 

 महत्वपूर्ण सामग्री:-

  • बेसन
  • मक्के का आटा
  • नमक
  • चीनी
  • तेल
  • नींबू का रस
  • बेकिंग सोडा

Besan ke dhokla recipe


तड़का लगाने की सामग्री:-


  • तेल
  • सरसों के बीज
  • करी पत्ते
  • हरी मिर्च
  • धनिया के पत्ते


Dhokla banane ki recipe:-

बेसन का ढोकला कैसे बनाते है | बेसन का ढोकला बनाने के लिए आपको कटोरी लेना है और उसमे आपको 250 ग्राम बेसन,1 चम्मच चीनी,नमक,1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस,1/2 कटोरी मक्के का आटा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले उसके बाद आपको इसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लेना है और घोल तैयार करना है |

आपको बर्तन लेना है जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 गिलास पानी डालकर आपको गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख देना है एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखना है जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे | थाली को तेल लगाकर चिकना कर लेना है |

उसके बाद आपको बैटर में 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से फेट लेना है | उसके बाद आपको बैटर थाली मे भरकर स्टैन्ड पर रखना है और २० मिनट के लिए धीमी मध्यम आंच पर ढककर पक्का ले |

20 मिनट के बाद आप चाकू की नोक से चेक कर ले अगर चाकू ढोकले में नहीं चिपक रहा है इसका मतलब ढोकला परफेक्ट पक्का है |


बेसन के ढोकले में तड़का लगाने की विधि :-


बेसन के ढोकले में तड़का लगाना सिखिए हिंदी में (Dhokla recipe in marathi)

बेसन के ढोकले में तड़का कैसे लगाते है | बेसन के ढोकले में तड़का लगाने के लिये आपको कड़ाही गैस पर रखना है और उसमे आपको २ चम्मच तेल डालकर गरम कर लेना है | जैसे ही तेल गरम हो जाएगा तब आपको उसमे सरसों के दाने डालने है | जब सरसों के बीज चटक जाए तो आप उसमे हरी मिर्च, करी पत्ता डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले और उसमे १/२ गिलास पानी, चीनी डालकर उबाल आने तक पक्का ले | जब उबाल आने लगेगा तब आपको गैस बंद कर देना है | और तड़के को ठंडा कर लेना है |ढोकले को आपको एक प्लेट में निकाल लेना है और क्यूब्स में कट कर लेना है और ऊपर से तड़का लगाना है |बेसन का ढोकला बनकर तैयार हो चुका है इसे आप अपने पूरे परिवार के साथ आनंद लें |


महत्वपूर्ण सुझाव :-


  1. अगर बैटर पतला या मोटा हो जाए तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा |
  2. आप जब ढोकला बना रहे हो उसी समय आपको बैटर में बेकिंग सोडा डालना है |
  3. आप चाहे तो बेकिंग सोडा की जगह फ्रूट साल्ट इनो भी डाल सकते हो |
  4. गैस का आंच कम होने पर भी ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा |
  5. अगर बेकिंग सोडा डालकर आप बैटर को ज्यादा देर तक चमच से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला जादा नहीं फूलेगा |
  6. अगर आप बेकिंग सोडा बैटर में डालने के बाद बैटर को काफी समय बाद पकाने के लिए रखेंगे तो भी ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने