Moong Dal Kachori Recipe

मूंग दाल कचौरी उत्तर भारतीय राज्यों से उत्पन्न एक मसालेदार भारतीय नाश्ता है | कचौरी भारत का प्रसिद्ध  व्यंजन है | अगर आप एक ही तरह की कचौरी खा कर बोर हो गए हैं तो आप मूंग दाल की कचौरी को घर पर जरूर ट्राई करें सभी को काफी पसंद आएगी | 

Moong dal kachori in hindi  | मूंग दाल कचोरी रेसिपी


कचौरी तो कई तरह की बनाई जा सकती है जैसे की मूंग दाल कचौरी, आलू कचौरी, मटर कचौरी और प्याज की कचौरी | मूंग दाल कचौरी बनाने के लिए जो सामग्री  लगती है वो हर किसी के घरो में उपलब्ध होती है | 

मूंग दाल कचौरी को स्लो मीडियम फ्लेम पर फ्राई किया जाता है | जिससे मूंग दाल कचौरी बाहर से बहुत ही खस्ता और अंदर से पक्का रहता है | 

मूंग दाल की कचौरी मैदे से बनती है और फिलिंग मूंग दाल,लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर,काला नमक, नमक,हिंग,जीरा पाउडर, अमचूर,गरम मसाला,कसूरी मेथी और बेसन डालकर बनता है | 


कचौरी खाना सभी को काफी अच्छा लगता है | मूंग दाल कचौरी का आप चाट बनाकर भी खा सकते हैं | चाट बनाने के लिए इसमें दही, हरी चटनी, इमली की चटनी और सेव का इस्तेमाल होता है | ये भी खाने में बहुत टेस्टी लगता है | 

मूंग दाल की कचौरी को आप कभी भी खा सकते हैं | इसे आप चाहें तो मॉर्निंग में चाय के साथ खा सकते हैं | कचौरी की फिलिंग को आप 2 से 3 दिन के लिए फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं ये बिल्कुल भी खराब नहीं होता है | 

जब आपका मूंग दाल कचौरी खाने का मन करें तो आप फ्रिज से फिलिंग निकाल कर कचौरी बना लिजिए | या फिर आपके घर कोई मेहमान आए तो भी आप इस मूंग दाल कचौरी को सर्व कर सकते हैं | 


Table of contents:-

मूंग दाल कचौरी के लिए आटा लगाने की विधि 

मूंग दाल कचौरी के लिए स्टफिंग बनाने की विधि

मूंग दाल कचौरी बनाने की विधि 


सामग्री मूंग दाल कचौरी के लिए :-


Refined Flour ( मैदा)-2 कप

Salt ( नमक)-1/2 छोटा चम्मच

Carom Seeds ( अजवाइन)- 1/2 छोटा चम्मच

Ghee ( घी)-1/4 कप


सामग्री मूंग दाल कचौरी की स्टफिंग के लिए :-


Moong Dal ( मूंग दाल)- 1/2 कप

Oil( तेल) - 3 बड़ा चम्मच 

Cumin Seeds ( जीरा)- 1/2 छोटा चम्मच

Fennel Seeds ( सौंफ के बीज)- 1/2 छोटा चम्मच

Coriander Powder ( धनिया पाउडर) - 1 छोटा चम्मच

Asafoetida (हींग)- 1 चुटकी

Turmeric Powder ( हल्दी पाउडर)- 1/4 छोटा चम्मच

Gram Flour (बेसन)- 1/4 कप

Green Chilli ( हरी मिर्च)( कटा हुआ)- 1 चम्मच

Ginger ( अदरक)( कसा हुआ)- 1 चम्मच

Red Chilli Powder (लाल मिर्च पाउडर) -1.5 छोटा चम्मच

Dry Mango Powder (आमचूर) - 1/2 छोटा चम्मच

Dry Fenugreek Leaves ( कसूरी मेथी)-1 चम्मच

Garam Masala ( गरम मसाला)-1/4 छोटा चम्मच

Salt ( नमक)-1/2 छोटा चम्मच 

Baking Soda (मीठा सोडा)-1/8 छोटा चम्मच


मूंग दाल कचौरी के लिए आटा लगाने की विधि:-


•आटा लगाने के लिए सबसे पहले आप बड़ा सा बर्तन लिजिए |


• फिर इसमे डाले 2 कप मैदा, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन हाथो से क्रश करके डाले |


• फिर इसमे डाले 1/4 कप घी और अच्छी तरह से मसल ले और बाइंडिंग तैयार होना चाहिए |


•फिर इसमे थोडा थोडा पानी डाले और आटा लगा ले |


•मूंग दाल कचौरी के लिए सॉफ्ट आटा लगाना है |


• फिर आप इसे 15 मिनट के लिए रख दे रेस्ट होने के लिए |


• ताकी यह अच्छी तरह से सेट हो जाए |


मूंग दाल कचौरी के लिए स्टफिंग बनाने की विधि:-


•फिलिंग बनाने के लिए सबसे पहले आप 1/2 कप मूंग दाल 2 घंटे के लिए भीगोकर रख दे |


•2 घंटे बाद जब दाल फुल जाएगा तब आप इसे ग्राइंडर जार में डालकर दर्दरा ग्राइंड कर ले |


•फिर कड़ाही में डाले 3 बड़ा चम्मच तेल |


• जैसे ही तेल गरम हो जाएगा तब इसमे डाले 1/2 छोटा चम्मच जीरा,1 छोटा चम्मच दर्दरा कुटा हुआ सौंफ,1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर,1 चुटकी हींग,1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 कप बेसन डालकर अच्छे से मिक्स कर ले |


•फिर लगातार चलाते हुए धीमी मध्यम आंच पर हलका सा भून ले |


•हलका सा भुनने के बाद फिर इसमें डाले 1 छोटा चम्मच कटी हुई हरी मिर्च,1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर धीमी मध्यम आंच पर भून ले |


•जैसे ही बेसन भुन जाएगा तब इसमें डाले दर्दरा पीसा हुआ मूंग दाल और इसे भी अच्छे से मिक्स कर ले |


•फिर इसमे डाले 1.5 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1/2 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर,1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी मसल कर डाले,1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला,1/2 छोटा चम्मच नमक,1/8 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर ले और धीमी मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भुन ले |


•इसे आपको तब तक भुनना है ताकी इसकी नमी खत्म हो जाए |


•जब  इसकी सारी नमी खत्म हो जाएगा तब आप इसे एक थाली में निकाल ले और अच्छी तरह से ठंडा कर ले |


•ठंडा होने के बाद इसका छोटा छोटा बॉल्स बना ले | 


मूंग दाल कचौरी बनाने की विधि :-


• मूंग दाल कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले आटे को अच्छी तरह से मसल ले |


•मसलने के बाद आटे की लोहिया तोड़ ले |


•फिर एक लोहिया उठाइए और दोनो उंगली की मदद से कटोरे का आकार दे |


•फिर इसमे डाले स्टफिंग का गोला और अच्छे से शील कर ले और जो एक्स्ट्रा आटा है उसे निकाल ले |


•फ़िर इसे हाथेली की मदद से हल्का सा प्रेस कर ले |


•सारी कचौरी इसी तरह से बनाकर तैयार कर ले |


•फिर कड़ाही में तेल डाले | तेल को जादा गरम नहीं करना है |


•इसे आपको हल्का सा ही गरम करना है |


•जब तेल हल्का सा गरम हो जाए तब आप इसमें डाले कचौरी और इसे आपको स्लो मीडियम फ्लेम पर फ्राई करना है |


•जब कचौरी एक साइड से गोल्डन ब्राउन हो जाएगी तब आप इसे दुसरी ओर पलट ले |


•इसे आपको दोनो ओर से गोल्डन ब्राउन करना है |


• जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाएगा तब आप इसे एक थाली में निकाल ले और दुसरा बेच फ्राई करने के लिए गैस बंद करे और तेल को ठंडा कर ले |


•जब तेल ठंडा हो जाएगा तब गैस चालू कर ले और तेल को हल्का सा गरम कर ले |


•जब तेल हल्का सा गरम हो जाएगा तब इसमे डाले कचौरी और दोनो साइड से लगतार चलते हुए धीमी मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन कर ले |


•कचौरी बनकर तैयार है |


•मूंग दाल की कचौरी छोटे से बड़े सभी को काफी पसंद आती है |


•इस मूंग दाल की कचौरी को आप एक बार घर पर जरूर ट्राई करें |


महत्वपूर्ण सुझाव:-


•मूंग दाल की कचौरी बनाने के लिए आटा आपको सॉफ्ट लगाना है |


•मूंग दाल को पीसने के समय आपको पानी नहीं डालना है |


•मूंग दाल को भुनने के समय आपको इसमें बेसन डालना है जिससे मूंग दाल में नमी है वह खतम हो जाती है | इससे कचौरी की सेल्फ लाइफ जो है वह बढ़ जाती है |


•कचौरी में स्टफिंग भरने के समय इसे आप अच्छी तरह से बंद करें और हलके हाथो से इसे हल्का सा प्रेस करे | जिससे कचौरी फटेगी नहीं |


•कचौरी फ्राई करने के लिए तेल जादा गरम नहीं होना चाहिए | फ्राई करने के टाइम गैस का फ्लेम स्लो मीडियम पर राखे | जब कचौरी फुल कर ऊपर आ जाएगी तब इसे आप दुसरी ओर पलटे |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने