कोरमोलस गोवा की पारंपरिक रेसिपी है | कोरमोलस को क्रिसमस और न्यू ईयर में बनाया जाता है | कोरमोलस कुसवार  का अभिन्न हिस्सा बनता है जिसे क्रिसमस के दौरान दोस्तों और परिवार को बांटा जाता है | 

कोरमोलस को शंकरपारा भी कहा जाता है | इसे बनाने के लिए बहुत ही कम सामग्री की जरूरत लगती है | इसे बनाने के लिए आपको चाहिए मैदा,मीठा सोडा,चीनी,देशी घी,दूध और तेल |



कोरमोलस अगर आप एक बार बनाएंगे तो बार बार बनाकर खाने का मन करेगा | कोरमोलस का स्वाद बिल्कुल शंकरपारे की स्वाद की तरह ही होता है | सिर्फ इसका डिजाइन अलग होता है | क्रिसमस में आप कई तरह के मीठा बना सकते हैं जैसे की कुलकुल,अमीर केक,बादाम का मीठा हलुआ,क्रिसमस ठगना,और गुलाब की कुकीज |

कोरमोलस सभी को काफी पसंद आता है  | इसे आप क्रिसमस में जरूर ट्राई करें | इसे बनाना भी बहुत आसान है और ये जल्दी से बनकर तैयार भी हो जाता है | 


सामग्री:-

Refined Flour (मैदा)- 1 कप

Baking Powder (बेकिंग पाउडर)- 1/2 छोटा चम्मच

Sugar (चीनी)-1/4 कप

Desi Ghee ( देशी घी)-1 बड़ा चम्मच + 1 छोटा चम्मच

Milk ( दूध)-1/4 कप

Oil (तलने के लिए)


कोरमोलस बनाने की विधि:-

•कोरमोलस बनाने के लिए आप बड़ासा बर्तन ले लिजिए  फिर उसमे डाले 1 कप मैदा,1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर,1/4 कप पाउडर चीनी,1/2 बेकिंग पाउडर,1 बड़ा चम्मच घी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले |

•फिर इसमे डाले थोड़ा थोड़ा करके हल्का गरम दूध और आटा लगा लिजिये |

•आप पराठा बनाते हो वैसे ही आटा लगाकर तैयार करना है  |

•आटा लगाने के बाद इसे कवर करके रख दे 20 मिनट के लिए | ताकी यह अच्छी तरह से सेट हो जाए |

•20 मिनट के बाद जब आटा सेट हो जाएगा तब आप इसे एक बार मसल ले |

•मसलने  के बाद आप इसे 3 पार्ट में डिवाइड कर ले |

•1 भाग उठाये और इसे रोटी की तरह बेल ले | इसे आपको रोटी से भी पतला बेलना है |

•फिर आप इसे कुकिंग कटर से कट कर ले और जो अतिरिक्त आटा है उसे हटा ले |

•एक गोला उठाये और इसे बेलन की मदद से पतला बेल ले |

•फिर शीट को आधे चाँद में फोल्ड करें और नीचे की रेखा के किनारों को एक साथ लाएँ और उन्हें चिपका दें |

•अब ऊपर और नीचे के जोड़ों को मोड़कर एक नुकीला आकार दें |

•इसी तरह से सारे कोरमोलस बना ले |

•फिर कड़ाही में डाले तेल | जैसे ही तेल गरम हो जाएगा तब इसमे डाले कोरमोलस और इसे धीमी मध्यम लौ पर दोनो साइड से गोल्डन ब्राउन कर ले |

•जैसे ही यह गोल्डन ब्राउन हो जाएगा तब इसे आप एक थाली में निकाल ले |

•कोरमोलस बनकर तैयार है |

•कोरमोलस को आप पूरी तरह से ठंडा कर ले | जैसे ही कोरमोलस पूरी तरह से ठंडा हो जाएगा तब आप इसे एयर तंग कंटेनर में भर के रख दे |


महत्वपूर्ण सुझाव:-

•जब आप कोरमोलस के लिए आटा लगा रहे है तो सारे  इंग्रेडिएंट्स माप के डाले |

•आटा भी आपको सॉफ्ट लगाना है कोरमोलस बनाने के लिए |

•जब आप शेप दे रहे हैं तो दोनों तरफ से अच्छे से चिपका ले |

•फ्राई करने के टाइम तेल जो है वह मीडियम से भी हल्का सा गरम होना चाहिए और इसे आपको स्लो मीडियम फ्लेम पर ही फ्राई करना है |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने