Modak Recipe एक भारतीय मिठाई है और इसे गणेश चतुर्थी के त्योहार के दौरान तैयार किया जाता है | गणेश जी को मोदक बहुत पसंद है | इसे गणेश चतुर्थी पर प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है |

 मोदक तो आप कई तरह के बना सकते हैं | जैसे की उबले हुए मोदक, तले हुए मोदक,चना दाल मोदक, रवा मोदक,सूखे मेवे मोदक, चॉकलेट मोदक, बिस्कुट मोदक और मावा मोदक |

यह पोस्ट अंग्रेजी में भी उपलब्ध है

modak-recipe-2022

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का त्योहार है और यह अगस्त और सितंबर के महीने में मनाया जाता है | गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे भारत में बनाया जाता है |

 लेकिन खासतोर पर महाराष्ट्र में  बनाया जाता है | गणेश चतुर्थी पर सभी लोग गणेश जी को अपने घरो में लाते हैं और 10 दिन तक घर में रखते हैं और पूजा पाट करते हैं  | 10 दिनों के बाद विसर्जन किया जाता है | 

  उकादिचे  मोदक एक पारंपरिक मिठाई है जो गणेश चतुर्थी के त्योहार के दौरान तैयार की जाती है | उकादिचे मोदक कसा हुआ नारियल और गुड़ से भरे होते हैं | 

उकादिचे मोदक बनाने के लिए जो सामग्री की जरूरत होती है वह हर किसी के घरो में उपलब्ध होती है | उकादिचे  मोदक बनाने के लिए आपको चाहिए चावल का आटा, पानी, घी,नमक, ताजा नारियल,गुड़ और इलायची पाउडर | 

उकादिचे मोदक खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है | इसे बनाने के लिए 40 मिनट का समय लगता है | 

मोदक बनाने की सामग्री:-

  • चावल का आटा 
  • पानी 
  • घी
  • नमक
  • ताज़ा नारियल
  • गुड़
  • इलाइची पाउडर 

मोदक बनाने की विधि :-

•मोदक बनाने के लिए कड़ाही में 1/2 कप पानी,1/2 छोटा चम्मच घी और नमक डालकर मिक्स कर ले और उबाल आने दे |

• जब उबाल आ जाएगा तब इसमे डाले 1 कटोरी चावल का आटा और अच्छी तरह मिला लें | 

• अगर आपने 1 कटोरी चावल लिया है  तो 1.5 कटोरी पानी लेना है | पानी आपको एक साथ नहीं डालना है थोड़ा थोड़ा करके डालना है और अच्छी तरह मिक्स करना है |

• मिक्स करने के बाद गैस बंद कर दे और  ढक्कन लगाकर  10 मिनट के लिए रख दे ताकी आटा भाप से पक्क जाए |

• तो अभी हम स्टाफिंग बना लेते हैं | स्टफिंग बनाने के लिए कड़ाही में  डाले 1/2 कटोरी घी |

•जब घी मेल्ट हो जाएगा तब उसमे डाले ताजा कसा हुआ नारियल और अच्छी तरह मिला ले | 

• 2 से 3 मिनट के लिए भुन ले ताकी इसमे से अच्छी सी खुशबू आने लगे |

• जब इसमे से अच्छी सी खुशबू आने लगे तब इसमे डाले इलायची पाउडर और गुड  डालकर मिला ले और 2 से 3 मिनट के लिए पक्का ले |

• 2 से 3 मिनट के बाद गैस बंद कर दे और इसे ठंडा कर ले |

• जब तक स्टफिंग जो है वह ठंडा हो रहा है तो हम आटा तैयार कर लेते हैं |

•आटे को आपको मसल मसलकर गुथना है |

• आप रोटी बनाते हो उसी तरह का आटा लगाकर तैयार करना  है |

• आटा लगाने के टाइम क्रम्स पड़  रहा है तो आप गरम पानी डालकर आटा गुथ सकते है |

• आटा गुथ लिया है  और  स्टफिंग भी ठंडा हो गया है तो मोदक तैयार कर लेते हैं |

•मोदक बनाने का साचा ले और उसमे थोड़ा सा आटा डाले और  होल बना ले फिर स्टफिंग डाले और  आटा लगाकर चिपका ले | 

• मोदक बनकर तैयार है | 

• तो अभी हम स्टीम्ड कर लेते हैं |

• स्टीम्ड करने के लिए कड़ाही में पानी डाले और  स्टीम वाली प्लेट को घी से ग्रेस कर ले और एक एक करके मोदक रख दे और ढक्कन लगा दे और 15 से 20 मिनट के लिए भाप से पक्का ले |

•उकादिचे मोदक बनकर तैयार हैं |  इसे आप गणेश जी को प्रसाद के रूप में चढ़ाए |

QNA

1.असली मोदक किससे बनता है ?

उत्तर :- असली मोदक चावल के आटे, कसा हुआ नारियल और गुड़ से बनाया जाता है |

2.कौन से मोदक का स्वाद सबसे अच्छा है ?

उत्तर :- उकादिचे  मोदक का स्वाद सबसे अच्छा होता है |

3.गणेश के पास 21 मोदक क्यों हैं ?

उत्तर :- पार्वती ने गणेश की भूख मिटाने के लिए मोदक तैयार करने का सहारा लिया क्योंकि गणेश की भूख को तुरंत तृप्त करने की क्षमता हैं |

4. कौन सा चावल का आटा मोदक बनाने के लिए सबसे अच्छा है ?

उत्तर :- अम्बेमोहर चावल का आटा सबसे अच्छा होता है मोदक बनाने के लिये |

5.गणेश का पसंदीदा भोजन क्या है ?

उत्तर :- गणेश का पसंदीदा भोजन मोदक है |

6.मोदक कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर :- मोदक 10 प्रकार के होते हैं |

7.मोदक वजन घटाने के लिए अच्छा है ?

उत्तर :- मोदक वजन घटाने के लिए अच्छा है |

8.गणेश बेटी कौन है ?

उत्तर :- संतोषी माता भगवान गणेश की बेटी है |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने