सूजी और नारियल के लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है और इसे बनाना बहुत ही आसान है | सूजी नारियल  के लड्डू  बनाने के लिये बहुत ही कम सामग्री की जरुरत लगती है, जो की हर किसी के घर में उपलब्ध होता है | सूजी नारियल के लड्डू आप दिवाली पर बना सकते हो जो की  सभी को बहुत ही पसंद आने वाला है | 


Suji Nariyal Ke Laddu Recipe

                                           

                            इसे बनाने के लिये आपको  सूजी,नारियल,चीनी,बादाम,किशमिश,इलाची का पाउडर,दूध और घी की जरुरत पड़ती है | लड्डू तो आप कहीं तरह के बना सकते हो जैसे की सूजी नारील के लड्डू,बेसन के लड्डू,नारियल के लड्डू,मोतीचूर के लड्डू,चूरमा के लड्डू ,मखाने के लड्डू ,मुरमुरा के लड्डू, आम के लड्डू,खजूर तिल के लड्डू,बूंदी के लड्डू | 

लेकिन इन मे से सूजी नारियल  के लड्डू बनाना बहुत ही आसान है | सूजी नारियल के लड्डू छोटे से बड़े सभी को बहुत ही पसंद आती है | सूजी  नारियल के लड्डू को आप स्टोर करके रख सकते हो | अगर आप के घर कोई अतिथि अचानक आ जाए तो आप मीठा मे दे सकते हो | 

सामग्री:-

  • सूजी
  • सूखा नारियल
  • चीनी
  • बादाम
  • किशमिश
  • इलाची का पाउडर
  • दूध
  • घी


सूजी और नारियल के लड्डू बनाने की विधि :-

सूजी और नारियल के लड्डू  बनाने के लिए आपको कड़ाही मे देसी घी डालकर घी को पिघला लेना है,और फिर आपको उसमे सूजी डालकर लगातार चलाते हुए हलका सा भुनना है | आप को  सुनहरा भूरा नहीं करना है | आपको केवल उतना ही भुनना है ,ताकी  इसका जो रंग है वह हलका सा बदल  जाए | 

जब ये हलका सा भुन जाएगा तब आपको इसमे नारियल का बुरादा डालकर १ मिनट के लिए और भुनना है | १ मिनट के बाद आप इसमे चीनी डाले और अच्छी तरह से  मिक्स कर ले | ताकी चीनी जो है वह गल जाए | जब चीनी गल जाएगा तब आप इसमे बादाम, किशमिश डालकर   मिक्स कर ले | फिर आप इसमे १ कटोरी दूध डाले और  अच्छी तरह से  मिक्स कर ले |

मिक्स करने के बाद आप इसे एक प्लेट में निकाल ले और इसमे घी डालकर मिक्स कर ले | मिक्स करने के बाद आप थोड़ा थोड़ा भाग लेकर छोटे या बड़े आकार के लड्डू बना सकते हो | आप चाहे तो छोटे या बड़े आकार के लड्डू बनाकर तैयार करे | 

सूजी और नारियल के लड्डू बनकर तैयार हो चुका है | इसे आप १ महीने तक स्टोर करके रख सकते हो |


महत्वपूर्ण सुझाव:-

  • सूजी को आपको  सुनहरा भूरा नहीं करना है आपको सिर्फ इतना ही भुनना है ताकी इसमे से अच्छी सी खुशबु आना शुरू हो जाए |
  • जब आप सूजी भुन रहे हो तो आपको गैस का फ्लेम हाई  नहीं करना है ,धीमी मध्यम आंच पर  ही भुनना है |
  • लड्डू बनाने के समय अगर मिश्रण  सुख जाये तो आप उसमे दूध या तो घी डाले |
  • मिश्रण सुख जाएगा तब भी आपका लड्डू नहीं बनेगा |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने