रेस्टोरेंट स्टाइल वेज बिरयानी बनाना  सिखिए हिंदी में  ( Veg Biryani Recipe )


सब्जी बिरयानी मुगल रेसिपी है | रेस्टोरेंट स्टाइल वेज बिरयानी खाना सभी को काफी अच्छा लगता है | बिरयानी तो आप कई तरह  के बना सकते हो जैसे चिकन बिरयानी , वेज बिरयानी, सब्जी बिरयानी , हैदराबादी कच्ची चिकन बिरयानी | 

veg-biryani


वेजिटेबल बिरयानी  बनाने  के लिए आप अपनी पसंद का कोई भी सब्जी इस्तेमाल कर सकते हो | जैसे की बासमती चावल, गाजर, आलू, शिमला मिर्च, प्याज, फूल गोभी, हरा मटर और टमाटर | इसमे हल्दी पाउडर, चिंग शेजवान फ्राइड राइस मसाला डालने से बिरयानी का स्वाद और भी बढ़ जाता है | जिस की सारी दुनिया दीवानी है | पाव भाजी बनाने के लिए भी यही सब सब्जी की जरूरत लगती है  | इसे भी लोग बहुत पसंद करते हैं | इसकी भी  सारी दुनिया दीवानी है | इसे भी आप डिनर में बना सकते हैं |

वेजिटेबल बिरयानी बनाना बहुत ही आसान है | इसे बनाने के लिए बहुत ही कम सामग्री की जरुरत लगती है | जैसे की बासमती चावल, तेल, जीरा, तेज पत्ता, लसुन अदरक का पेस्ट ,हल्दी पाउडर, नमक, चिंग शेजवान फ्राइड राइस मसाला,प्याज, फूल गोभी, टमाटर,गाजर,शिमला मिर्च, हरा मटर और आलू | 

Table of contents:-

महत्वपूर्ण सामग्री :-

बिरयानी बनाने की विधि :-

सामग्री :-

  • बासमती चावल 
  • गाजर 
  • फूल गोभी 
  • शिमला मिर्च 
  • प्याज़ 
  • टमाटर 
  • हरा मटर 
  • जीरा 
  • तेज पत्ता 
  • अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • चिंग शेजवान फ्राइड राइस मसाला 
  • हल्दी पाउडर 
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक 
  • तेल


बिरयानी बनाने की विधि :-

बिरयानी कैसे बनाते हैं | बिरयानी बनाने के लिए  कुकर में   तेल डाले | जब तेल गरम हो जाए तब डाले जीरा | जीरा चटक जाने के बाद उसमे डाले तेज पत्ता, लहसुन और अदरक  का पेस्ट और इसे  1,2 सेकेंड के लिए भुन ले ताकी इसका कच्चा पन निकल जाए | फ़िर इसमे डाले प्याज़ और इसे भी हलका सा भुन ले | ताकी ये हलका सा गोल्डन ब्राउन हो जाए | फ़िर इसमे डाले नमक, हल्दी पाउडर, चिंग शेजवान फ्राइड राइस मसाला और इसे अच्छी तरह से  मिक्स कर ले | 

फ़िर अपने पसंद के अनुसार सब्जी डालें | तो सबसे पहले हम डालेगे बारीक कटा हुआ टमाटर,शिमला मिर्च,गाजर,फूल गोभी, आलू , हरा मटर और सब को अच्छे से मिला ले | ताकी मसाला जो है वह सब्जी मैं अच्छी तरह मिक्स हो जाए | फ़िर प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दे और 5 मिनट के लिए धीमी मध्यम आंच पर पक्का ले | ताकी सब्जी अच्छी तरह से नरम हो जाये | 5 मिनट के बाद ढक्कन खोले और अच्छे से मिला लीजिये |

फ़िर उसमे  डाले  बासमती चावल और अच्छी तरह से मिला लें | फिर उसमे डाले पानी | जिस कटोरी से चावला आपने माप कर लिया है उसी कटोरी से पानी भी माप कर डालना है और 2  सिटी आने तक पका ले | सिटी आने के बाद आप चेक कर ले |

वेज बिरयानी बनकर तैयार है | इसे आप गरमा गरम परोसें | 

महत्वपूर्ण सुझाव :-

• प्याज आपको हलका सा ही भुनना है |

• वेज बिरयानी बनाने के टाइम अपने जितना बासमती चावल लिया है उतना ही पानी भी आपको माप कर डालना  है |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने