चिकन फ्राइड  राइस  बनाना सिखिए हिंदी में (Chicken Fried Rice Recipe )

चिकन फ्राइड  राइस एक प्रसिद्ध चाइनीज़ व्यंजन है | इसे   इंडिया में बहुत पसंद किया जाता है | भारत में  लोग  चिकन फ्राइड  राइस को अलग अलग  तारिके से बनाते है | इसमे   अलग अलग  तारिके का मसाला डाला जाता जो सभी को काफ़ी पसंद आता है | आप अपने व्यस्त जीवन में चिकन फ्राइड  राइस कभी भी बनाकर खा सकते है | यह जल्दी से तैयार होने वाली डिश है | 

फ्राइड राइस आप कई तरह के बना सकते हो जैसे की  चाइनीज़ चिकन फ्राइड राइस,प्रामाणिक चिकन फ्राइड राइस,वेज बिरयानी, चिकन अंडे तले हुए चावल और चिकन फ्राइड राइस | फ्राइड राइस खाना सभी को  काफी अच्छा लगता है | यह जल्दी से बनकर तैयार हो जाती है |

chicken-fried-rice

इसे आप कभी भी घर पर बना सकते हो और इसे बनाने के लिए काफी कम सामग्री की जरुरत लगती है | जो की हर किसी के घरो में उपलब्ध होती है | यदी आप चिकन खाना पसंद करते हो तो आप चिकन डालकर चिकन फ्राइड  राइस बना सकते हो | आजकल लोग चिकन फ्राइड  राइस में अंडा भी  डालते है | जिस्से चिकन फ्राइड  राइस का स्वाद और भी  बढ  जाता है | रेस्टोरेंट मे चिकन फ्राइड  राइस को अंडा के साथ में ही सर्व करते हैं |

चिकन फ्राइड  राइस आप चाहे तो पार्टी के लिये बना सकते हो | इसे चाहे तो आप लंच या तो डिनर में बना सकते हो | चिकन फ्राइड  राइस बनाने के लिए आपको चाहिए बासमती चावल, चिकन, प्याज, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर, हरी प्याज, डार्क सोया सॉस, हरी मिर्च की चटनी, काली मिर्च पाउडर, अदरक, लहसुन,सिरका, नमक और तेल | चिकन फ्राइड  राइस में जो सब्जी इस्तेमाल होती है वही सब्जी फ्राइड  राइस में भी इस्तेमाल होती है जैसे की बासमती चावल, प्याज, पत्ता गोभी, गाजर ,शिमला मिर्च ,लहसुन , अदरक, डार्क सोया सॉस,नमक और तेल |

सामग्री:-

  • चिकन 
  • बासमती चावल 
  • प्याज़ 
  • पत्ता गोभी
  • गाजर
  • शिमला मिर्च 
  • हरा प्याज़ 
  • लहसुन 
  • अदरक 
  • डार्क सोया सॉस 
  • हरी मिर्च की चटनी 
  • सिरका 
  • काली मिर्च पाउडर 
  • अंडा 
  • तेल
  • नमक 


चिकन फ्राइड  राइस बनाने की विधि :-

चिकन फ्राइड राइस बनाने के लिए एक बड़े बरतन में 2 लीटर पानी ले और उसमे डाले दुला हुआ बासमती चावल और 90% कुक कर ले | कुक  होने के बाद बासमती चावल को छानकर  ठंडा कर ले |  फ़िर चिकन को टुकड़े  मे कट कर ले |  फ़िर कड़ाही में तेल डाले | जब तेल गरम हो जाएगा तब उसमे डाले चिकन और धीमी मध्यम आंच पर चिकन को बून ले | जब चिकन बून जाएगा तो इसे एक प्लेट मे निकाल ले | 

वही कड़ाही मे थोडा सा तेल और  डाले | जब तेल गरम हो जाएगा तब उसमे डाले बारिक कट किया हुआ लहसुन और अदरक और इसे 1 सेकंड के लिए सौते कर ले | फ़िर उसमे डाले कट किया हुआ प्याज, पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च और हरा प्याज और इसे एक सेकंड के लिए टॉस कर ले | फ़िर उसमे डाले चिकन, सोया सॉस, हरी मिर्च की चटनी, काली मिर्च पाउडर और सिरका | फ़िर इसे 1 सेकंड के लिए टॉस कर ले | फ़िर इसमे डाले बासमती चावल और नमक और अच्छी तरह मिक्स कर ले | 

चिकन फ्राइड राइस बनकर तैयार है | इसे आप फैमिली के साथ एन्जॉय करें | इसे आप एक बार बनाओगे  तो बार बार बनाकर खाने का मन करेगा |

महत्वपूर्ण सुझाव :-

• बासमती चावल को 90% ही कुक करे यादी चावल को जादा  कुक कर दोगे तो चिकन फ्राइड राइस जो है  वह खिले खिले नहीं बनेंगे |

•चिकन फ्राइड राइस को आप बचे  चावला से भी बना सकते हो |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने