घर का बना बिस्कुट बनाना सिखिए  हिंदी में (Homemade Biscuit Recipe )

बिस्कुट खाना सभी को  काफी अच्छा लगता है और गरमा गरम चाय के साथ बिस्कुट मिल जाए  तो मजा ही आ जाये |

बिस्कुट आप घर पर कई तराह से बना सकते है जैसे आटा बिस्कुट,नानखताई  बिस्कुट,जीरा अजवाइन बिस्कुट,कराची बिस्कुट,मैदा बिस्कुट, अंडे रहित नारियल कुकीज़ |

homemade-biscuit-recipe

आटा बिस्कुट काफ़ी हेल्दी होता है | इसे बनाने के लिए काफी कम सामग्री की जरुरत लगती है | जो की हर किसी के घर में उपलब्ध होती है | आटा बिस्कुट बनाने के लिए आपको चाहिए गेहूं का आटा, सूजी, सूखा नारियल,इलाची पाउडर, रिफाइंड तेल,चीनी और तेल |

नानखताई बनाने के लिए भी यही सब सामग्री की जरुरत लगती है जैसे की घी, चीनी का पाउडर,सूखा नारियल, कस्टर्ड पाउडर और इलाची का पाउडर | 

जब कभी भी आपको छोटी मोटी भुख लगी हो तो आप घर का बना बिस्कुट खा सकते हो | इसे बनाना काफ़ी आसान है | इसकी खासियत है  की  यह घर में उपलब्ध चीजो से बनकर तैयार हो जाता है | आटा बिस्कुट काफ़ी क्रिस्पी बनकर तैयार  होता है | 

घर का बना बिस्कुट काफ़ी सस्ता पडता है | क्यूकी वह घर के सामग्री से बना होता है | जब की बाजार का बिस्कुट महंगा पडता है और अस्वस्थ भी होता है | आज कल काफी लोग घर पर ही बिस्कुट बनाना पसंद करते हैं | 

Tables of content

  • महत्वपूर्ण सामग्री
  • बिस्किट बनाने की विधि
  • महत्वपूर्ण सुझाव

सामग्री:-

  • गेहूं का आटा
  • सूजी
  • सूखा नारियल
  • इलाची पाउडर
  • रिफाइंड तेल
  • चीनी 
  • तेल

 बिस्किट बनाने की विधि :-

बिस्कुट बनाने के लिए एक बड़ा बरतन ले और उसमे डाले 2 कटोरी गेहूं का आटा ,1/2 कटोरी सूजी, 1/2 कटोरी सूखा नारियल और इलाची का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले | 

फ़िर मोयम के लिए रिफाइंड तेल डाले और अच्छी तरह मिला लें | मुठी बन रही  है | इसका मतलाब मोयम परफेक्ट है | 

एक कटोरी में चीनी ले और उसमे थोड़ा पानी डालकर मिला ले | फ़िर गेहूं के आटे में थोडा थोडा चीनी और पानी डालकर

गूंथ ले | 

आटा गूंथने के बाद आटे को 2 भाग में  डिवाइड कर ले | 1 भाग लेकर रोटी की तरह बना ले | फ़िर बॉक्स मे कट कर ले और  4 भाग है  विभाजित कर ले | 2 भाग भी लेकर रोटी की तरह बना ले | फ़िर बॉक्स मे कट कर ले और  4 भाग में  विभाजित कर ले | 

फ़िर कड़ाही में तेल डाले और अच्छी तरह से गरम कर ले | जब तेल गरम हो जाएगा तब गैस को मध्यम आंच पर कर ले | फ़िर उसमे डाले बिस्कुट और दोनो साइड से गोल्डन ब्राउन कर ले | जब यह दोनो साइड से गोल्डन ब्राउन हो जाएगा तब इसे एक प्लेट में निकल ले |

बिस्कुट बनकर तैयार है | इसे आप चाय के साथ परोसें |

महत्वपूर्ण सुझाव:-

•आटे मे मोयम आपको परफेक्ट डालना है | मुठी बनना चाहिये उतना तेल डालना है |

• अगर आटे मे मोयम कम है और मुठी  नही बन रही है तो बिस्कुट खस्ता नहीं बनेगा |

• अगर आटे मे मोयम कम है और मुठी  नही बन रही है तो बिस्कुट  नरम पड जयेगा |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने