अंडे बेनेडिक्ट एक पारंपरिक अमेरिकी नाश्ता और ब्रंच नुस्खा है | इसकी उत्पत्ति न्यूयॉर्क शहर में हुई है | Eggs Benedict Recipe का मुख्य नाश्ता मेन्यू है | अंडे बेनेडिक्ट बहुत ही सिंपल सी रेसिपी है | आप इस ब्रेकफास्ट मेनू को घर पर बना सकते हैं | 

अंडे बेनेडिक्ट खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है | यह एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी है | अंडे बेनेडिक्ट काफ़ी स्वस्थ होता है क्यूकी अंडा में हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है | 

eggs-benedict-recipe

अंडा विटामिन डी का एक बड़ा स्रोत प्रदान करता है |अंडा अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करता है | अंडा वजन प्रबंधन में मदद करता है |अंडे बेनेडिक्ट एक ओपन फेस सैंडविच है | 

इसे आप विशेष अवसर पर बना सकते हैं | अंडे बेनेडिक्ट आप अपने स्टाइल में बनाकर  गेस्ट को ब्रेकफास्ट में सर्व कर सकते हैं | 

बेनेडिक्ट विभिन्न प्रकार के भी बना सकते हैं जैसे की अंडे बेनेडिक्ट,इंग्लिश मफिन,अंडे फ्लोरेंटाइन,अंडे सरदुओ,केकड़ा अंडे बेनेडिक्ट,अंडे नेपच्यून और चोरिज़ो अंडे बेनेडिक्ट | 

अंडे बेनेडिक्ट बनाने के लिए आपको चाहिए अंडा,ब्राउन बर्गर बन्स,प्राकृतिक जैतून का तेल,नमक, सिरका, एवोकैडो,नींबू का रस, प्याज, टमाटर, खीरा,काली मिर्च पाउडर और ताजा धनिया पत्ती | 

यह सब चिजे का प्रयोग करके अंडे  बेनेडिक्ट बनाई जाती हैं |अंडे बेनेडिक्ट रेसिपी आप डिफरेंट वेरिएशन के साथ भी बना सकते हैं | 

अंडे बेनेडिक्ट सर्व करने के लिए ऊपर उबला अंडा लगाय जाता हैं | जो की खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है |

अंडे बेनेडिक्ट बनाने के लिए  हॉलैंडाइस सॉस का उपयोग किया जाता है  जो की मक्खन, अंडे की जर्दी, नींबू का रस, भारी क्रीम, नमक और काली मिर्च से बना होता है |

इस हॉलैंडाइस सॉस से अंडे बेनेडिक्ट में बहुत ही अच्छा स्वाद आता है |जो की सभी को काफी पसंद है |

सामग्री:-

  • ब्राउन बर्गर बन्स
  • प्राकृतिक जैतून का तेल 
  • नमक
  • सिरका
  •  एवोकैडो
  • नींबू का रस
  • प्याज
  • टमाटर
  • खीरा
  • काली मिर्च पाउडर
  • ताजा धनिया पत्ती 

अंडे बेनेडिक्ट बनाने की विधि:-

अंडे बेनेडिक्ट बनाने के लिए आपको चाहिए ब्राउन बर्गर बन्स और उसे मध्यम में से कट करना  हैं |   

कट करने के  बाद उस पर लगाये  वर्जिन जैतून का तेल |वर्जिन जैतून का तेल लगाने के बाद अच्छी तरह से टोस्ट कर ले |

फ़िर एक कड़ाही में 2 कप पानी डाले और 1 छोटा चम्मच नमक डालकर मिला ले  |

फ़िर इस्मे डाले सिरका और अच्छी तरह मिला ले | ताकी अंडा डालेंगे तो वह बीच में ही रही और इसमे हम डालेंगे 2 अंडा | 

अंडा बनकर तैयार हैं  तो अभी हम पानी से बाहर निकल लेगे |

यहा पर हमने लिया हैं एवोकाडो | एवोकाडो  को कट करे उसका भीतरी भाग चम्मच की मदद से निकल ले और उसमे डाले  नींबू का रस  और अच्छे से मैश करे |

फ़िर एक बाउल ले उसमे डाले बारिक कट लिया हुआ प्याज, टमाटर, खीरा, ताजा हरा धनिया, नमक, नींबू का रस और काली मिर्च पाउडर  डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले |

सर्व करने के लिए टोस्ट किया हुआ ब्राउन बर्गर बन्स ले उसमे डाले मैश किया हुआ एवोकैडो ,अंडा और प्याज, टमाटर, खीरा, ताजा हरा धनिया, नमक, नींबू का रस और काली मिर्च पाउडर डालकर  राखा हैं उस सलाद के साथ परोसें | 

अंडे बेनेडिक्ट बनकर तैयार हैं | अंडे बेनेडिक्ट काफ़ी कम टाइम में बनकर  तैयार होता है |    

इसे आप गरमा गरम परोसें | 

महत्वपूर्ण सुझाव:-

• अंडा बेनेडिक्ट बनाने के लिए अंडा फ्रेश लेना हैं |

• अंडा बेनेडिक्ट बनाने के लिए अंडा फ्रिज में रखे फ़िर बनाना शुरू करे इस्से अंडा बेनेडिक्ट बहुत ही अच्छा बनता हैं |

•अंडा आधा कुक करना हैं | 

• अंडा आपको पूरी तरह से कुक नहीं करना  हैं  |

•जब आप  कट  करे तो अंडा उपर से सफेद और अंदर से लिक्विड फॉर्म में होना चाहिए | तब अंडा बेनेडिक्ट खाने में मजा आता है |

• अंडा सिर्फ आपको पोच्ड  करना है |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने