Poha in English

पोहा महाराष्ट्रीयन नाश्ते की रेसिपी है | इसे बनाने के लिए जादा समय नहीं लगता है | इसे आप सुबह और शाम के नाश्ते में गरमा गरम चाय के साथ परोसें | इसे बनाने के लिए जो सामग्री लगती है वह सभी के घरो में उपलब्ध रहती है | इसे बनाने के लिए आपको मोटा पोहा,आलू, प्याज, हरी मटर, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, करी पत्ता,सरसों के बीज, हल्दी पाउडर, नमक और तेल की जरुरत पड़ती है | 

नास्ता आप कहीं तरह के बना सकते हो जैसे की वड़ा पावा, समोसा,आलू पकोड़ा,प्याज के पकोड़े, साबूदाने की खिचड़ी,poha recipe in hindi, चने की घुघुरी, सलोनी, मूंग दाल पकोड़े,साबूदाना वड़ा, मैसूर बोंडा | जब आपको कभी समझ ना आए की नस्ते में क्या बनाऊ तब आप कांदा बटाटा पोहा बनाये | यह जटपट बनकर तैयार हो जाता है | इसे बनाने के लिए जादा तेल नहीं लगता है और यह बहुत ही हैल्दी नास्ता है और सभी को बहुत ही पसंद भी आता है |


Kanda Batata Poha in hindi

पोहा के अलावा और भी बहुत सारे नास्ते की रेसिपी डाली है जैसे की आलू पकोड़ा, साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना वड़ा, मैसूर बोंडा | आज कल कांदा बटाटा पोहा ट्रेन में भी बेचनेवाले आते हैं, जो लोग नस्ते में कुछ नहीं बना पाते है देर होता रहता है उन्हे ऑफिस के लिए वो लोग खरीद लेते है | कांदा बटाटा पोहा में आप ऊपर से नींबू का रस डाले तो खाने में और भी स्वादिष्ट लगता है |

poha ingredients:-

  • पोहा
  • आलू
  • प्याज
  • हरी मटर
  • धनिया पत्ता
  • हरी मिर्च
  • करी पत्ता
  • सरसों के बीज
  • हल्दी पाउडर
  • नमक
  • तेल

poha kaise banta hai:-

कांदा बटाटा पोहा कैसे बनाते है |poha banane ki vidhi कांदा बटाटा पोहा बनाने के लिए आपको सबसे पहले आलू को स्लाइस में कट कर ले | फ़िर कड़ाही गैस पर रखे और उसमे तेल डालकर गरम कर ले जैसे ही तेल गरम हो जाएगा तब आपको कट किया हुआ आलू को तलना है और दोनो बाजू से अच्छी तरह से सुनहरा भूरा होने तक तलना है | जब ये दोनो बाजू से सुनहरा भूरा हो जाएगा तब आप इसे एक प्लेट में निकल ले |

उसी कड़ाही में आप ४ चम्मच तेल डाले और अच्छी तरह से गरम कर ले | जैसे ही तेल गरम हो जाएगा तब आप इसमे १ छोटा चम्मच सरसों के बीज डाले और चटकने दे | जब सरसों के बीज चटक जाये तब आप उसमे 2 हरी मिर्च,करी पत्ता डाले और १ सेकंड के लिए सौते कर ले | 

फ़िर आप इसमे कटा हुआ प्याज डाले और हलका सा सुनहरा भूरा कर ले और फिर आपको उसमें हरा मटर,हल्दी पाउडर, नमक डालकर 5 मिनट के लिए धीमी मध्यम आंच पर पका ले | ताकी मटर नरम हो जाए | जब तक मटर पक रहा है तो हम पोहा को 3 पानी में धो ले | धोने के बाद इसका सारा पानी निकाल दे |

 5 मिनट बाद आप इसमे कट किया हुआ सुखा नारियल डाले और अच्छी तरह मिक्स कर ले और 3 मिनट के लिए पका ले | ३ मिनट बाद आप इसमे पोहा,तला हुआ आलू डाले और अच्छी तरह मिक्स कर ले | फ़िर आप इसमे डाले कटा हुआ हरा धनिया और मिला ले |

poha dish बनकर तैयार है | इसे आप गरमा गरम चाय के साथ परोसें |

महत्वपूर्ण सुझाव:-

  • हरी मिर्च की मात्रा आप अपने अनुसार कम या जादा कर सकते हो |
  • हरे मटर की जगह पर आप भुना हुआ मूंगफली भी डाल सकते हो |
  • कांदा बटाटा पोहा बनाने के लिए आपको मोटा पोहा लेना है |
  • इसे परोसने से पहले आप ऊपर से नींबू का रस डाले |


Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने