समोसा एक क्रिस्पी और डीप फ्राइड स्नैक है और इसका बाहरी आवरण मैदा से बना होता है और मैश किए हुए आलू की भरपूर फिलिंग होती है| समोसा छोटे से बड़े सभी बच्चों को पसंद आती है| यह भारत के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है| समोसा की फिलिंग बनाने के लिए आपको आलू, हरा धनिया, हरी मिर्च अदरक और लहसुन का पेस्ट,करी पत्ता,गरम मसाला, आमचूर पाउडर,नमक,तेल की जरुरत होती है|

Samosa recipe in hindi

समोसा का बाहरी आवरण बनाने के लिए मैदा, अजवाइन, नमक, तेल की जरूरत होती है|समोसा बनाने के लिए बहुत ही कम सामग्री की जरुरत होती है जो की सभी के घरो में उपलब्ध होती है|भाकरवाड़ी बनाने की विधि कम सामग्री की जरुरत होती है | इसे आप सुबह के नास्ते में खा सकते हो | इसे आप दिवाली के समय बना सकते है|समोसा आप कहीं तरह के बना सकते हैं जैसे कि आलू समोसा, वेजिटेबल समोसा, पंजाबी समोसा, बीफ समोसा, मीट समोसा, वेज समोसा,पिनव्हील समोसा,आलू ब्रेड समोसा, तंदूरी चिकन समोसा, मूंग दाल समोसा, पट्टी समोसा, प्याज का समोसा, राजस्थानी समोसा|

समोसे को आप फ्राई या फिर बेक्ड कर सकते हो |अगर आप जादा ऑयली नहीं खाते है तो आप बेक्ड कर सकते हैं | समोसा हर जगह स्ट्रीट फूड, पार्टी स्नैक्स और कैफे के रूप में दिखाई देता है | समोसा को आप चाय के साथ गरमा गरम नस्ते मे परोसें | 


Tables of content

  • महत्वपूर्ण सामग्री
  • समोसा का स्टफिंग बनाने की विधि
  • समोसा कैसे बनाने की विधि
  • महत्वपूर्ण सुझाव

महत्वपूर्ण सामग्री :-

  • मैदा
  • आलू
  • धनिए के पत्ते
  • आमचूर पाउडर
  • हरी मिर्च अदरक और लहसुन का पेस्ट
  • करी पत्ते
  • गरम मसाला
  • अजवाइन
  • नमक
  • तेल

समोसा का स्टफिंग बनाने की विधि:-


समोसा का स्टफिंग कैसे बनाते है |समोसा का स्टफिंग बनाने के लिए आपको आलू उबाल लेना है|फ़िर आपको कड़ाही गैस पर रखना है और उसमे २ चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से गरम कर ले | फ़िर उसमे राई, जीरा डालकर चटकने दे जब ये चटक जाएगा तब इसमे करी पत्ते और हरी मिर्च, अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर 1 सेकंड के लिए सौते कर ले|

फिर आप इसमे मसला हुआ आलू डाले और अच्छी तरह मिला लें और फ़िर आप इसमे १ छोटा चम्मच गरम मसाला, १ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, नमक डालकर मिला ले और ५ मिनट के लिए धीमी मध्यम आंच पर पका ले|

५ मिनट के बाद आप इसमे धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिला लें और ३ मिनट के लिए और पका ले|
समोसा का स्टफिंग बनकर तैयार है|

समोसा कैसे बनाने की विधि:-


समोसा कैसे बनाते है
| समोसा बनाने के लिए आपको 1 कटोरी मैदा,1 छोटा चम्मच अजवायन,नमक, तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें और थोडा थोडा पानी डालकर आटा तैयार कर ले|

इसे आपको १० मिनट के लिए रखना है|१० मिनट के बाद आपको इसे अच्छी तरह से मसल लेना है| इसे 5 भाग मे बाट लेना है| पहेली लोहिया उठाकर रोटी की तरह बेल लेना है|और इसे आपको बीच में से कट करना है|फ़िर आपको इसमे स्टफिंग भरना है और दोनो बाजु से अच्छी तरह से प्रेस करें|

कड़ाही गैस पर रखना है और उसमे तेल डालकर गरम कर ले| जब यह अच्छी तरह से गरम हो जाएगा तब आप आटा डालकर चेक करे की तेल गरम हुआ है की नहीं|

जब आटा फुलकर ऊपर आ रहा है इसका मतलब है की तेल अच्छी तरह से गरम हो चुका है | अब आपको गैस का फ्लेम स्लो मीडियम पर कर लेना है और एक एक करके सारे समोसे डालकर फ्राई कर लेना है|

इसे आपको दोनो बाजू से अच्छी तरह से सुनहरा भूरा कर लेना है | जब ये दोनो बाजू से सुनहरा भूरा हो जाएगा तब आप गैस का लौ ऑफ करे और इसे एक प्लेट में निकाल ले|

समोसा बनकर तैयार है से आप हरि चटनी या फिर इमली की चटनी के साथ गरमा गरम परोसें|

महत्वपूर्ण सुझाव:-


  • समोसे का आटा गूथने के समय तेल डाला है आप घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • समोसे का आटा पूरी के आटे से थोड़ा सा खस्ता लगाये|
  • जब आप समोसे का बाहरी आवरण बना रहे हो तो स्टफिंग भरकर अच्छी तरह से पानी लगाकर चिपका ले नहीं तो जब आप फ्राई करोगे तब तेल में खुल जाएगा|
  • फ्राय करते समय गैस की लौ धीमी मध्यम पर रखना है|
  • गैस का फ्लेम आपको बिलकुल भी हाई नहीं करना है नहीं तो ये जल्दी से सुनहरा भूरा हो जाएगा और कच्चा ही रह जाएगा|


Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने