आलू के पकोड़े बना न बहुत ही आसान है | यह कम समय में बनकर तैयार हो जाता है | इसे बनाने के लिए बहुत ही कम सामग्री की जरूरत पड़ती है | जो की हर किसी के घर में उपलब्ध होता है | आलू के पकोड़े अंदर से नरम और बाहर से क्रिस्पी होते हैं | इसे बनाने के लिए आपको आलू, बेसन, चावल का आटा,जीरा, धनिया पत्ती, हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,नमक और तेल लगता है|

Aloo Pakora recipe in hindi

इसे आप गरमा गरम Nasta में परोसें | आलू के पकोड़े सॉस के साथ छोटे बच्चों को बहुत ही पसंद आती है | आलू के पकोड़े बारिश के मौसम में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है | इसे आप चाय के साथ गरमा गरम खाये | इसे आप सुबह और शाम के नास्ते में बनाकर खाये | अगर आपके घर अचानक अतिथि आ जाए तो आप गरमा गरम आलू के पकोड़े नास्ते मे दे सकते है| 

समोसा, साबूदाने की खिचड़ी भी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है | इसे भी आप गरमा गरम नास्ते में परोस सकते है |

पकोड़े आप कई तरह के बना सकते हैं जैसे की प्याज के पकोड़े,आलू के पकोड़े, गोभी के पकोड़े,पलक के पकोड़े,मूंग दाल के पकोड़े | पालक के पकोड़े भी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है | इसे भी आप चाय के साथ गरमा गरम परोस सकते है| 

Tables of content

  1. महत्वपूर्ण सामग्री
  2. आलू के पकोड़े का घोल बनाने की विधि
  3. आलू के पकोड़े बनाने की विधि
  4. महत्वपूर्ण सुझाव


महत्वपूर्ण सामग्री:-

  • आलू
  • बेसन
  • चावल का आटा
  • जीरा
  • धनिए के पत्ते
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक
  • तेल


आलू के पकोड़े का घोल बनाने की विधि:-


आलू के पकोड़े का घोल कैसे बनाते है | आलू के पकोड़े का घोल बनाने के लिए आपको आलू को स्लाइस में कट करना 

है | फ़िर आपको बाउल १ कटोरी बेसन, १/२ कटोरी चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, हरा धनिया, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और थोडा थोडा पानी डालकर चिकना घोल तैयार करे | घोल आपको जादा मोटा या पतला नहीं करना है | 

आलू के पकोड़े बनाने के लिए घोल बनाकर तैयार हो गया है |


आलू के पकोड़े बनाने की विधि:-


आलू के पकोड़े कैसे बनाते है | आलू के पकोड़े बनाने के लिए आपको कड़ाही गैस पर रखना है और उसमे तेल डालकर अच्छी तरह से गरम कर ले | जब तेल गरम हो जाएगा तब आपको एक एक कर के सारे आलू के स्लाइस घोल में डुबोकर तेल में डालकर फ्राई करना है और गैस का आंच आपको धीमी मध्यम पर ही रखना है |

दोनो बाजू से आपको सुनहरा भूरा कर लेना है | जब ये सुनहरा भूरा हो जाएगा तब आप इसे एक प्लेट में निकाल ले | आलू के पकोड़े बनकर तैयार है | इसे आप सॉस या फिर हरे धनिया की चटनी के साथ परोसें | इसे आप सुबह या फिर शाम के नास्ते में गरमा गरम बनाकर खा सकते हैं|


महत्वपूर्ण सुझाव:-


  • घोल आपको जादा मोटा या पतला नहीं रखना है |
  • घोल बनाने के समय आपको एक साथ जादा पानी नहीं डालना है थोडा थोडा करके पानी डाले और चिकना घोल बनाकर तैयार करे | 
  • अगर आप एक साथ पुरा पानी डालोगे तो बेसन मे गुठलियां पड जाएगी |
  • एक साथ पानी डालने से घोल कभी कभी जादा पतला हो जाता है |
  • पकोड़े आपको कभी भी धीमी मध्यम आंच पर ही तलना है |
  • अगर आप तेज आंच पर पकोड़े तल रहे हो तो ये जल्दी से ऊपर से सुनहरा भूरा हो जाएगा और अंदर से आलू कच्चा ही रह जाएगा |
  • हरी मिर्च की जगह पर आप लाल मिर्च पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हो |
  • आलू के पकोड़े को और भी क्रिस्पी बनाने के लिए आप चावल का आटा डाल सकते हो |
  • धनिया पत्ते की जगह पर आप कसूरी मेथी भी डाल सकते हो |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने