This blog is also available in english

Brownie recipe  एक अमेरिकी मिठाई है | ये रेसिपी चॉकलेट से बनाई जाती है | इस लिये इसका नाम चॉकलेट ब्राउनी है |

चॉकलेट ब्राउनी एक चौकोर और आयताकार बेक्ड कन्फेक्शन है | 

brownie-recipe

पहली ब्राउनी 19वीं सदी के अंत में यूएसए में बनाई गई थी | चॉकलेट ब्राउनी छोटे से बड़े सभी को काफी अच्छा लगता है | इसे बनाना काफी आसान है और  ये काफ़ी सिंपल सा रेसिपी है |

 चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए काफी कम सामग्री की जरुरत पड़ती है | जो की हर किसी के घरो में उपलब्ध होता है |

 चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए आपको चाहिए मैदा,कोको पाउडर,घी और  मक्खन,अंडे, बेकिंग पाउडर,मीठा सोडा,पिसी चीनी | 

चॉकलेट ब्राउनी को ओवन या तो कड़ाही में बना सकते हैं | एगलेस चॉकलेट ब्राउनी भी बना सकते हैं | चॉकलेट ब्राउनी आप चाहे तो क्रिसमस में बना सकते हैं | 

आप अलग-अलग तरह की ब्राउनी बना सकते हैं | जैसे की

ठगना अखरोट ब्राउनी,ठगना आइस्ड ब्राउनी,मूंगफली का मक्खन ब्राउनी,नुटेला ब्राउनी और मिंट चॉकलेट ब्राउनी |

 चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए सिर्फ 30 मिनट का समय लगता है | 

 ब्राउनी रेसिपी सामग्री:-

  • मैदा 
  • कोको पाउडर
  • घी और मक्खन
  • अंडे
  • बेकिंग पाउडर
  • बेकिंग सोडा
  • चीनी पाउडर 

ब्राउनी रेसिपी बनाने की विधि :-   

•चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए बाउल मे 1/2 कप मैदा डाले,5 चम्मच कोको पाउडर,1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर,1/3 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा,1 छोटा चम्मच वनीला सुगंध ,1/2 कप पिघला हुआ घी , 2 अंडा,3/4 कप पिसी चीनी |

• फ़िर इसे अच्छी तरह मिक्स कर ले | 

• इसे आपको तब तक फेटना है  जब तक ये चॉकलेट सिरप के फॉर्म में न आ जाए |

•फिर आप इसमे डाले अखरोट और अच्छी तरह मिला लें |

• बैटर तैयार है |

• तो अब आप ले केक टिन और घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर ले |

• अब इस्मे बैटर डाले और अच्छी तरह से टैब करे |

• कड़ाही हमने प्री हीट होने के लिए रखा था और ये अच्छी तरह से प्री हीट हो चुका है | 

• तो अभी हम बेक कर लेते हैं |

• बेक करने के लिए केक टिन कड़ाही में डाले और 20 मिनट के लिए बेक कर ले |

•20 मिनट के बाद चाकू से चेक करे |

• जब नाइफ क्लीन होके आयेगा तब गैस ऑफ करे |

• चॉकलेट ब्राउनी बनकर तैयार है |

महत्वपूर्ण सुझाव :-

• चॉकलेट ब्राउनी आप चाहे तो ओवन या तो कड़ाही में बना सकते है |

• चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए मैदा छान कर ले  जिससे ब्राउनी बहुत ही सॉफ्ट और फ्लफी बनकर तैयार होगा |

• ब्राउनी में आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं | अंडे का उपयोग करने से ब्राउनी काफी फ्लफी बनकर तैयार होगा |

• ब्राउनी में अंडा आप चाहे तो डाले या तो ना  डाले | 

•अंडा  डालना बिलकुल वैकल्पिक है |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने