Vada Pav Recipe

Vada pav  मुंबई का एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक है | इसे छोटे से बड़े  सभी  को काफी अच्छा लगता है | वड़ा की फिलिंग मैश किए हुए आलू से की जाती है | 

इसके साथ खाने के लिए 3 तरह की चटनी बनाई जाती है | जैसे की सूखा लहसुन की चटनी,इमली की चटनी और हरा धनिया की चटनी |

 वड़ा पाव बनाना काफ़ी आसान है और इसे बनाने के लिए जो सामग्री लगती है वह हर किसी के घरो में उपलब्ध होती है | 

vada-pav-recipe

वड़ा की फिलिंग बनाने के लिए आपको चाहिए आलू, हरी मिर्च, लहसुन, राई, नमक, कड़ी पत्ता, हल्दी पाउडर,ताजा हरा धनिया और तेल | 

वड़ा पाव आप चाहे तो सुबह या शाम के नाश्ते में बना सकते हैं | इसका जो स्वाद होता है वह सभी  को काफी अच्छा लगता है | घर पर बना हुआ वड़ा पाव काफी हेल्दी होता है |

 पाव के अंदर चटनी लगाकर और  वड़ा डालकर सर्व  किया जाता है | वड़ा पाव बहुत ही चटपटा और मसालेदार स्नैक्स है | वड़ा पाव काफ़ी कम टाइम में बनकर तैयार हो जाता है | 

वड़ा पाव  जादा महंगा नहीं होता है | बहुत से लोग वड़ा पाव रविवार को नास्ते में बनाते है | वड़ा पाव को आप चाहे  तो स्टार्टर  में रख सकते हैं | 

सड़क के किनारे वड़ा पाव खाना सभी को काफी अच्छा लगता है |

वड़ा पाव के लिए सामग्री:-

  • आलू
  • सरसों के बीज
  • करी पत्ते
  • हल्दी पाउडर
  • नमक
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट 
  • हरी मटर 
  • धनिया के पत्ते
  • तेल 

बैटर के लिए सामग्री :-

  • बेसन 
  • नमक 
  • हल्दी पाउडर
  •  हिंग 
  • तेल

हरी चटनी के लिए सामग्री :-

  • धनिया के पत्ते 
  • नमक 
  • लहसुन
  •  हरी मिर्च 

  • सुखी चटनी के लिए सामग्री :-
  • मूंगफली 
  • सूखा नारियल 
  • लहसुन 
  • लाल मिर्च 
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक
  •  तेल

इमली की चटनी के लिए सामग्री :-

  •  इमली
  •  तेल
  •  जीरा 
  • हींग
  • गुड़
  •  अदरक पाउडर 
  • जीरा पाउडर 
  • नमक 
  • काला नमक 
  • सौंफ का चूरा 
  • चीनी 
  • मिर्ची के परत 

वड़ा की स्टफिंग बनाने की विधि :-

•वड़ा की स्टफिंग बनाने के लिए सब से पहले आलू को उबाल ले |

•उबालने के  बाद आलू को  छील ले और अच्छे से मैश करे |

• फ़िर कड़ाही में 2 चम्मच तेल डाले |

• जब तेल गरम हो जाएगा तब उसमे  डाले  1/2 चम्मच राई |

• जब राई चटक जायेगा तब उसमे डाले अदरक और लहसुन का पेस्ट और इसे एक सेकंड के लिए सौते कर ले |

• फ़िर उसमे  डाले  करी पत्ता, नमक, हल्दी पाउडर और हरा मटर डालकर अच्छे से मिला ले और 5 मिनट के लिए पक्का ले ताकी मटर जो  है  वह सॉफ्ट हो जाए |

• जब मटर सॉफ्ट हो जाएगा तब उसमे डाले मैश किया हुआ आलू और अच्छी तरह मिला लें |

• फ़िर उसमे  डाले धनिया के पत्ते और अच्छी तरह मिला लें |

• स्टफिंग बनकर तैयार है |

बैटर बनाने की विधि :-

• बैटर बनाने के लिए बाउल ले |

• फ़िर उसमे डाले 2 कटोरी बेसन,नमक स्वादानुसार ,   हल्दी पाउडर, एक चम्मच तेल और हिंग डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले |

• फ़िर उसमे थोड़ा  थोड़ा पानी डाले और चिकना घोल तैयार करे |

• बैटर को जादा पतला या मोटा नहीं रखना  है |

• बहती संगति होनी चाहिए |

• बैटर बनकर तैयार है |

हरी चटनी बनाने की विधि :-

• हरी चटनी बनाने के लिए ग्राइंडर जार ले |

• फ़िर उसमे डाले हरा धनिया, नमक स्वादानुसार,लहसुन, हरी मिर्च और उसमे डाले थोड़ा सा पानी और पीस ले |

• हरी चटनी बनकर तैयार है |

सुखी चटनी बनाने की विधि :-

• सुखी चटनी बनाने के लिए कड़ाही में 2 चम्मच तेल डाले |

• जब तेल गरम हो जाएगा तब उसमें मूंगफली, बारिक कट किया हुआ सुखा नारीयल, लहसुन और  लाल मिर्च  डालकर 2 से 3 मिनट के लिए भुन ले |

• भुनने  के बाद इसे ठंडा कर ले |

• जब ये ठंडा हो जाएगा तब इसे मिक्सी  में  पीस ले | 

• पीसने के बाद इसमे डाले नमक और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर |

• फ़िर 1 बार और पीस ले |

• सुखी चटनी बनकर तैयार है |

इमली की चटनी बनाने की विधि :-

•इमली की चटनी बनाने के लिए 50 ग्राम इमली ले |

• फ़िर उसके बीज निकाल ले |

• कड़ाही में 2 गिलास पानी डाले जब पानी गरम हो जाएगा तब उसमे डाले  इमली और  2 से 3 मिनट के लिए पक्का ले |

• ताकी इमली जो  है वह अच्छी तरह से गाडा हो जाए |

• जब इमली गाडा हो जाएगा तब  उसे  ठंडा कर ले और मिक्सी में पीस ले |

• पीसने के बाद च्छान ले | 

• कड़ाही मे 1 छोटा चम्मच तेल डाले |

• जब तेल गरम हो जाएगा तब उसमे डाले जीरा और हिंग डालकर मिक्स कर ले |

• फ़िर उसमे डाले इमली का पल्प और 5 मिनट के लिए पक्का ले |

• ताकी इमली का पल्प गाडा हो जाए |

• फ़िर उसमे डाले गुड़ और अच्छी तरह से पिघला ले |

• गुड़ पिघलने के बाद इसमे डाले नमक, काला नमक, सौंफ पाउडर, अदरक पाउडर ,जीरा पाउडर ,1 छोटा चम्मच चीनी और मिर्ची के परत डालकर मिक्स कर ले |

• फ़िर इसे 2 से 3 मिनट के लिए पक्का ले |

•इमली की चटनी बनकर तैयार है |

वड़ा पाव सर्व करने के लिए 2 पाव ले बीच से कट करे फ़िर चटनी लगाये और वड़ा डाले |

वड़ा पाव बनकर तैयार है | इसे आप गरम गरम चाय के साथ परोसें |

महत्वपूर्ण सुझाव :-

• इमली को आप चाहे तो गरम पानी में भीगोकर रख सकते हैं |

• अगर आपके पास टाइम नहीं है तो आप कड़ाही में पानी डाले फ़िर इमली डालकर 5 मिनट के लिए पक्का ले | पक्काने के बाद च्छान  ले |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने