पैनकेक बनाना सिखिए  हिंदी में (Pancake Recipe )

Pan cake recipe ऊपर से कुरकुरे और अंदर से फुले हुये मुलायम होते है | जो की खाना सभी को  काफी अच्छा लगता है | इसे आप छोटे बच्चों के टिफिन में रख सकते हैं | इसे आप चाहे तो नाश्ता में बना सकते हो | 

pancake-recipe
पैनकेक आप कई तरह के बना सकते हो | जैसे की केले पेनकेक्स, दालचीनी रोल पैनकेक ,छाछ पेनकेक्स,चॉकलेट पैनकेक,फ्लफी एगलेस पैनकेक , ब्लूबेरी कॉर्नमील पैनकेक,  जई का आटा पैनकेक,स्कॉच पैनकेक,अमेरिकी पैनकेक और क्रीम पनीर पैनकेक | 

पैनकेक बनाना काफी आसान है | pan cake recipe बनाने के लिए जो सामग्री लगती है वह हर किसी के घरो में उपलब्ध होती है  |

पैनकेक बनाने के लिए आपको चाहिए मैदा,गेहूं का आटा,चीनी पाउडर,नमक,इलायची का पाउडर,बेकिंग पाउडर,पक्का हुआ केला,दूध और घी |

पैनकेक काफी हेल्दी नास्ता होता है | इसे आप जाम, मक्खन और शहद किसी के भी साथ सर्व कर सकते हो |

 इस सिंपल सा पैनकेक को आप मीठे सवाद के साथ सर्व कर सकते हैं |   

सभी को काफी पसंद आने वाला नास्ता है | पैनकेक आप छोटे बच्चों को शाम को भी दे सकते हो | 

पैन केक बनाने की सामाग्री :-

  • मैदा
  • गेहूं का आटा
  • चीनी पाउडर
  • नमक
  • इलायची का पाउडर
  • बेकिंग पाउडर
  • पक्का हुआ केला
  • दूध
  • घी 

पैनकेक बनाने की विधि:-

Fluffy pancake बनाने के लिए  एक बाउल मे  डाले मैदा, गेहूं का आटा, नमक, इलायची पाउडर और  बेकिंग सोडा डालकर मिला ले |

फ़िर एक पक्का हुआ केला ले  और छिलका  निकल ले और  बारिक टुकड़ो में कट कर ले |

बारिक कट करने के बाद अच्छी तरह से मैश कर ले | फ़िर उसमे डाले एक कटोरी दूध और अच्छी तरह मिला लें | अब इसमे हम डालेंगे सूखी सामग्री और अच्छी तरह मिक्स कर लेगे और चिकना घोल तैयार करेगे | 

घोल तैयार होने के बाद इसमे डाले 2 चम्मच घी और अच्छी तरह मिला लें | पकौड़ा बनाने के लिए घोल तैयार करते हो वैसे ही कंसिस्टेंसी आपको चाहिए पैनकेक बनाने के लिए और इसे 15 मिनट के लिए रख दे | 

15 मिनट के  बाद बैटर तैयार  है पैनकेक बनाने के लिए |

तवा को पहले से गरम करें और घी से ग्रीस कर ले | अब गैस का लौ धीमी मध्यम पर कर ले और थोडा थोडा बैटर  तवा पर डाले और दोनो साइड से गोल्डन ब्राउन कर ले |

जब यह दोनो साइड से गोल्डन ब्राउन हो जाएगा तब एक प्लेट में निकल ले | इसी तरह बाकी का भी पैनकेक बना  ले |

पैनकेक बनकर तैयार है | इसे आप सुबह या तो शाम  के नास्ते में बना सकते हैं | 

पैनकेक बनाने के लिए 25 मिनट का समय लगता है | 

महत्वपूर्ण सुझाव:-

  • पैनकेक बनाने के लिए तवा आपको पहले से गरम करना है | 
  • जब आप पैनकेक बनाओगे तब गैस की लौ धीमी मध्यम पर रखना है |
  •  पैनकेक आप चाहे तो छोटे या तो बड़े आकार के बना सकते हो | 
  • पैनकेक बनाने के लिए आपको नॉन स्टिक तवा का उपयोग करना  है  जिससे पैनकेक बहुत आसानी से बन जाते हैं |
  • पैनकेक बनाने के लिए आपको पक्का हुआ केला लेना है जिस्से पैनकेक बहुत ही स्वादिष्ट बनकर तैयार होते है |
  •  पैनकेक आप चाहे  तो मैदा या तो आटा और  मैदा दोनो मिला कर बना सकते है | 
  • पैनकेक आप चाहे  तो पुरा आटा से बना सकते हो | 
  •  जब पैनकेक किनारो से फुलने लगेगे तो समज जाहिये पैनकेक तैयार है |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने