रवा डोसा एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय व्यंजन है|जो सूजी, मैदा,चावल के आटे से बनाया जाता है | इसे आप सुबह के नास्ते में बना सकते है | इसे भीगोने की जरूरत नहीं पड़ती है  और नाही पिसने की | यह जल्दी से बनकर तैयार होने वाला नास्ता है | जब कभी भी आपका डोसा खाने का मन करे तो आप बनाकर खा सकता है | 

भारत विभिन्न प्रकार के डोसा बनाने में प्रसिद्ध है | डोसा तो आप कई तरह के बना सकते हैं जैसे की रवा डोसा,नीर डोसा, रागी डोसा, मसाला डोसा, पनीर डोसा ,जिनी डोसा ,ओट्स डोसा,कंबू डोसा, गेहूं का डोसा,चावल का डोसा,पेपर डोसा | रवा डोसा खाने में बहुत ही  स्वादिष्ट लगता है और उसके साथ आप नारीयल की चटनी बना सकते हैं |

रवा डोसा के घोल को रात भर किण्वित करने की आवश्यकता नहीं है | यह तुरंत बनकर तैयार हो जाता है | आज कल होटल में भी कई प्रकार के डोसे  मिलते हैं | रवा   डोसा आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं | इसे बनाने के लिए जादा सामग्री की जरूरत नहीं लगती है | यह कम सामग्री में बनकर तैयार हो जाता है | साबूदाने की खिचड़ी भी बोहोत ही स्वादिष्ट होता है| और वरात में ख्याल जाटे है|

Rava dosa recipe in hindi


रवा डोसा बनाने के लिए जो सामग्री लगती है वह सभी के  घरो में उपलब्ध रहता है | इसे आप एक बार घर पर जरूर बनायें और अपने पूरे परिवार के साथ इसका आनंद लें |


Tables of content


  • महत्वपूर्ण सामग्री
  • रवा डोसा का बैटर बनाने की विधि 
  • रवा डोसा बनाने की विधि

महत्वपूर्ण सामग्री:-


  • सूजी
  • दही
  • गेहूं का आटा
  • नमक
  • बेकिंग सोडा


 रवा डोसा का बैटर बनाने की विधि :-


रवा डोसा का बैटर कैसे बनाते है | रवा डोसा का बैटर बनाने के लिए आपको जार लेना है और उसमे सूजी डालकर पीस लेना है | फिर आपको मिक्सिंग बाउल लेना है और उसमे १ कटोरी पीसा हुआ सूजी ,१ कटोरी दही, ४ चम्मच गेहूं का आटा, स्वाद के अनुसार नमक,1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएँ  और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर बैटर तैयार करे |

बैटर आपको जादा पतला या मोटा नहीं करना है | बैटर की कंसिस्टेंसी बहने वाली होनी चाहिए | इसे आपको १५  मिनट के लिए सेट होने के लिए रखना है ताकी ये अच्छी तरह से सेट हो जाए |

१५ मिनट के बाद आप चेक कर ले अगर  बैटर गड़ा हो जाए तो आप इसमे थोड़ा सा पानी डाले और अच्छी तरह से  मिला लीजिये |


रवा डोसा बनाने की विधि:-


रवा डोसा कैसे बनाते है | रवा डोसा बनाने के लिए आपको नॉन-स्टिक तवा लेना है और अच्छी तरह से गरम कर ले और उसमे २ चम्मच तेल डाले  और उसके बाद कॉटन के कपडे से पोच ले | गैस का लौ धीमी मध्यम पर कर ले |

फ़िर एक कल्ची भर कर बैटर डाले और अच्छी तरह फैला ले | जब ऊपर से ये हलका सा सुनहरा हो जाएगा तब आप तेल लगाये और अच्छी तरह से मोड ले |

जब आप दूसरा डोसा बना रहे हो तो आपको तवा पूरी तरह से ठंडा करना है | जब ठंडा हो जाएगा तब आप पानी के छींटे डाले और कपडे से पोच ले |

फिर आपको १ कल्ची भरकर बैटर डालना है और अच्छी तरह से फैला लेना है | जब यह ऊपर से हलका सा सुनहरा हो जाएगा तब आप तेल लगाये और और अच्छी तरह से मोड ले|

रवा डोसा बनकर तैयार है | इसे आप नारियल की चटनी,मूंगफली की चटनी के साथ खाए |

महत्वपूर्ण सुझाव:-

  • रवा डोसा बनाने के लिए आपको बारिक सूजी का इस्तेमाल करना  है अगर आपके पास मोटी सूजी है  तो आप पीस ले |
  • जब आप डोसा बना रहे हो तो तवा अच्छा गरम होना चाहिए |
  • बैटर आपको जादा पतला या मोटा नहीं करना है |
  • अगर बैटर आपको जादा गड़ा लगे तो आप पानी डाले |
  • आप चाहे तो डोसा  को पलटकर भी सेक सकते है |

Post a Comment

Please do not spam in comment box

और नया पुराने